फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Actor Mushtaq Khan kidnapped: Bought a watch in Meerut, withdraw 25 thousand cash in Khatauli

अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण: मेरठ में खरीदी घड़ी और खतौली में जन सेवा केंद्र पर निकाले 25 हजार

Fri, 13 Dec 2024 10:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Dec 2024 10:31 AM IST
सार

अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले सरगना लवी पाल को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Actor Mushtaq Khan kidnapped: Bought a watch in Meerut, withdraw 25 thousand cash in Khatauli
मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी लवी पाल ने खतौली के जनसेवा केंद्र से 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद मेरठ में 15 हजार रुपये कीमत वाली एक घड़ी खरीदी। जनसेवा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


20 नवंबर को अभिनेता मुश्ताक खान को अपहरण करके आरोपी बिजनौर लाए थे। उस रात 11:20 बजे के बाद मुश्ताक खान के मोबाइल की लोकेशन बिजनौर में मिली है, जो अपहरण कांड की सच्चाई को पुख्ता कर रही है। 21 नवंबर की सुबह किसी तरह से मुश्ताक खान आरोपियों के चंगुल से निकल भागे थे।
विज्ञापन

 

आरोपियों ने मुश्ताक खान का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और पासवर्ड पूछ लिया था। इसके बाद 22 नवंबर को आरोपी मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंच गए। यहां एक जनसेवा केंद्र से 25 हजार रुपये निकाले। बदले में जनसेवा केंद्र संचालक को 25 सौ रुपये अदा किए। यह फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है।

इसके साथ ही आरोपियों ने मेरठ से एक घड़ी खरीदी। खरीदारी और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये मुश्ताक के मोबाइल से निकाले गए। इस घटना के बाद आरोपियों ने इसी अंदाज में हास्य कलाकार सुनील पाल का भी अपहरण किया। हालांकि सुनील पाल के अपहरण मामले की जांच मेरठ पुलिस कर रही है। मेरठ पुलिस ने कांड में शामिल आरोपी अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुश्ताक खान का मामला बिजनौर में दर्ज है। ऐसे में बिजनौर पुलिस भी आरोपियों की तलाश में लगी है। इस गिरोह में करीब नौ आरोपी शामिल हैं।

 

Actor Mushtaq Khan kidnapped: Bought a watch in Meerut, withdraw 25 thousand cash in Khatauli
मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले पंजाब फिर दिल्ली में मिली लोकेशन
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजनौर निवासी लवी पाल उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु चौधरी की लोकेशन पहले पंजाब में मिली। इसके बाद दिल्ली में मिली। हालांकि दिल्ली में उसकी लोकेशन सी टाइप मिल रही है। उधर, बिजनौर पुलिस ने दिल्ली में भी डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन

प्रेमिका के मैसेज का भी नहीं दिया जवाब
अपहरण कांड में बिजनौर के एक पूर्व सभासद का नाम भी आया है, जिसकी पुलिस को तलाश है। सूत्रों की मानें तो पुलिस सभासद की प्रेमिका तक भी पहुंची, जिससे आरोपी को कॉल कराई गई। मगर, आरोपी ने युवती के मैसेज या इंटरनेट कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया। अब फोन बंद है।

 

पूर्व सीएम ने अपहरण कांड में सरकार को घेरा
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट की है। इसमें अभिनेताओं के अपहरण कांड को लेकर तंज कसा है। पोस्ट में सपा मुखिया ने कहा कि जब भाजपा राज में सरकार ही जनता के वोटों के अपहरण के बनती है तो भाजपा राज में अपहरण उद्योग पनपेगा ही। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था भंग, किडनैपर के हौसले बुलंद...यह टिप्पणी अखिलेश यादव ने की है।

मुश्ताक खान के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया जाएगा। - अभिषेक झा, एसपी बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed