{"_id":"64df48c274b6be4fe90aaa93","slug":"muzaffarnagar-mother-and-son-have-died-in-accident-on-delhi-meerut-expressway-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हादसे ने उजाड़ दी मां-बेटे की जिंदगी, कॉलोनी में पसरा मातम, गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकले थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हादसे ने उजाड़ दी मां-बेटे की जिंदगी, कॉलोनी में पसरा मातम, गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकले थे दोनों
Fri, 18 Aug 2023 04:03 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Aug 2023 04:03 PM IST
सार
Accident on Delhi Meerut Expressway : हाईवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मां और बेटे की एक साथ मौत होने से कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में हुए हादसे में मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के लाल बाग निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। एक साथ मां और बेटे की मौत होने से कॉलोनी में गम का माहौल है।
विज्ञापन
लाल बाग निवासी विकास मलिक (23) अपनी मां मुकेश (47) पत्नी जयवीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर बने रेस्ट एरिया में हवाई जहाज को चलती बाइक से ही देखने लगे। इसी दौरान बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
विज्ञापन
वही, पड़ोसियों ने बताया कि विकास गुरुग्राम में अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। घर पर मां अकेली रहती थी। वह अपनी मां को लेकर गुरुग्राम जाने के लिए निकला था।
यह भी पढ़ें: हथियार तस्करों के राज: पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन