{"_id":"682ddae21f053ef87e062b5e","slug":"muzaffarnagar-mother-and-daughter-fell-after-their-bike-slipped-into-a-pit-the-truck-crushed-them-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गड्ढे में बाइक फिसलने से गिरी मां-बेटी, कुचलता हुआ निकल गया ट्रक, खून से लाल हो गई टूटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गड्ढे में बाइक फिसलने से गिरी मां-बेटी, कुचलता हुआ निकल गया ट्रक, खून से लाल हो गई टूटी सड़क
Wed, 21 May 2025 07:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 21 May 2025 07:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग के गड्ढों के कारण मां-बेटी की जान चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
बदहाल मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदहाल मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग के गड्ढे ने बाइक सवार सायरा बानो (50) और उसकी बेटी चांदनी (28) की जान ले ली। रोहाना बस स्टैंड पर गड्ढे में बाइक फिसलने से दोनों उछलकर बराबर से गुजर रहे ट्रक के नीचे जा गिरीं। ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चरथावल के मोहल्ला तगायान निवासी जावेद अपनी चाची और चचेरी बहन को बाइक पर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। रोहाना बस स्टैंड पर ट्रक के बराबर से निकलते हुए बाइक गड्डे में फिसल गई। हादसे में मां-बेटी ट्रक की तरफ गिरीं। जबकि जावेद दूसरी तरफ गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। बदहाल सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है, ट्रक को जब्त कर लिया है।