{"_id":"5e3c5f818ebc3ee5c5407a2a","slug":"muzaffarnagar-miscreants-shot-farmer-muzaffarnagar-news-mrt467632255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान को गोली मारी, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने किसान को गोली मारी, मेरठ रेफर
विज्ञापन
करहेडा के जंगल में किसान को गोली मारने के घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने किसान को गोली मारी, गंभीर
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा के जंगल में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही, मगर कोई सफलता नहीं मिली। किसान अपने खेत में पानी चला रहा था। कमर में गोली लग कर पेट से बाहर निकली है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी किसान सलीम (45 वर्ष) पुत्र मुंशी बृहस्पतिवार शाम को किशनपुर करहेड़ा के जंगल में अपने गेहूं के खेत में पानी चलाने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक जंगल से फायरिंग की आवाज आई। ग्रामीण उस ओर गए तो वहां सलीम गोली लगी अवस्था में पड़ा था। उसकी कमर में गोली लगी थी, जो पेट से बाहर निकली थी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत के कारण मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी देहात नेपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को तलाश कराया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।