फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Meerapur Dalpat farmer murder case

जान बचाने के लिए शामली में रहने लगा था किसान

Thu, 11 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Meerapur Dalpat farmer murder case
जानसठ (मुजफ्फरनगर) के गांव मीरापुर दलपत निवासी मृतक किसान प्रवेश का फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
जान बचाने के लिए शामली में रहने लगा था किसान
विज्ञापन

जानसठ। गांव मीरापुर दलपत निवासी किसान प्रवेश सूदखोर इंद्रजीत से इतना खौफजदा था कि वह पैतृक गांव छोड़कर परिवार समेत शामली जनपद में रहने लगा था। करीब एक हफ्ते पूर्व ही फसल की देखभाल के लिए वह गांव लौटा था। यहां आने के बाद फिर से उसे जान का खतरा महसूस हुआ तो वह चौकी प्रभारी एसआई आदित्य भाटी से मिला। कार्रवाई नहीं हुई तो सीओ जानसठ के यहां बुधवार को सुरक्षा की गुहार लगाने जा पहुंचा, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
प्रवेश की पत्नी पिंकी और मां रोहताश कली का कहना है कि यदि पुलिस ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो प्रवेश की हत्या न होती। प्रवेश बुधवार रात खेतों में पानी चलाने गया था। देर रात मां उसे बुलाने पहुंची, लेकिन प्रवेश ने आने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह किसान का शव नलकूप के पास स्थित खाली खेत में पड़ा मिला। किसान के पैर और हाथ पीठ पीछे बंधे हुए थे और गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के भी निशान थे। घटना की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ जानसठ शकील अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाते हुए पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
जानसठ। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि प्रवेश हत्याकांड में उसकी पत्नी पिंकी ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इनमें इंद्रजीत सिंह, अशोक, भूपेंद्र, सचिन, अवनीश उर्फ भूरा, अविनाश उर्फ मोनू, पिंटू और विकास शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात को सौंपी जांच
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच एसपी देहात नेपाल सिंह को दी गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि किसान का गांव के ही इंद्रजीत से लेनदेन का विवाद था। पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल में सूदखोर लगाता रहा ब्याज पर ब्याज
प्रवेश ने करीब तीन साल पूर्व किसी काम के लिए गांव के ही इंद्रजीत से अपनी दो बीघा जमीन को बंधक रखकर 2.20 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि इंद्रजीत ने तीन साल के भीतर यह रकम 7.50 लाख रुपये करते हुए प्रवेश की बेशकीमती जमीन पर भी कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed