फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Married woman commits suicide by hanging, family accuses in-laws of dowry harassment

मुजफ्फरनगर : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sun, 04 Jul 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Jul 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Married woman commits suicide by hanging, family accuses in-laws of dowry harassment
Dead body - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुढाना थाना क्षेत्र के बसी खुर्द गांव में शनिवार को राम किशन की पत्नी सुमन अपने घर में मृत पाई गयी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सुमन के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे परेशान करते थे और उन्होंने ही सुमन की हत्या की है। पुलिस ने सुमन के पति और ससुराल के तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में जिले के ककरोली इलाके में रहने वाली शायस्ता बेगम नाम की एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शायस्ता ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed