{"_id":"661d3871ac47591fe60c487c","slug":"muzaffarnagar-incident-vikesh-fought-death-for-11-hours-sdrf-and-ndrf-team-saved-him-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत से 11 घंटे लड़ा विकेश: मलबे में दबा पैर और पेट में घुसा था सरिया, जिंदगी बचाने पर NDRF को कहा थैंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से 11 घंटे लड़ा विकेश: मलबे में दबा पैर और पेट में घुसा था सरिया, जिंदगी बचाने पर NDRF को कहा थैंक्स
मुजफ्फरनगर के जानसठ में तालड़ा मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में मजदूर विकेश 11 घंटे जिंदगी और मौत के बीच फंसा रहा। लेकिन हौसला नहीं हारा। एनडीआरएफ की टीम देर रात तक तलाश करती रही। जब विकेश मिला तो उसका पैर मलबे में बुरी तरह दबा था और पेट में सरिया घुसा था।
इस दौरान रेस्क्यू टीम ने किसी तरह उसे बचाया और प्राथमिक उपचार देकर उसे मेरठ अस्पताल भेजा। 11 घंटे मौत से जंग के बाद बाहर निकाले गए विकेश ने विजय का अंगूठा दिखाया तो खुशियां छा गईं।
2 of 6
मुजफ्फरनगर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसा होने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की बचाव टीमों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। मजदूर विकेश भी मलबे में दबे होने के बावजूद मौत से जंग लड़ रहा था। वह 11 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। उसने बचाव के दौरान एनडीआरएफ टीम को हाथ से इशारे भी किए और बात भी की।
3 of 6
मुजफ्फरनगर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने सोमवार की सुबह चार बजे जिला रामपुर के गांव सराय माजरा निवासी मजदूर विकेश पुत्र कृपाल को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया। उसे बचाने के लिए लिंटर काटना पड़ा। टीम ने उसे इंजेक्शन लगाया। ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई। मेरठ अस्पताल में घायल विकेश का उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुजफ्फरनगर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू अभियान के दौरान रातभर मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, एसडीएम सुबोध कुमार, एएसपी विनायक भोसले, सीओ राम आशीष यादव सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
5 of 6
मुजफ्फरनगर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विकेश ने विजय के अंगूठे से कहा थैंक्स
मलबे के नीचे दबे विकेश ने हिम्मत नहीं हारी थी। एनडीआरएफ टीम के सदस्य भी उसको सकुशल बाहर निकालने का भरोसा दिलाते रहे। मलबे के नीचे से निकलते ही घायल विकेश ने एक हाथ के अंगूठे से टीम को थैंक्स का इशारा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।