Muzaffarnagar: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को किया घायल, अस्पताल में भर्ती, 10 साल पहले हुआ था निकाह
मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी नाहिद (35 ) पर धारदार हथियार (गंडासे) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम संभलहेड़ा निवासी जिशान का निकाह दस साल पहले बुढ़ाना कोतवाली के गांव जौला निवासी नाहिद से हुआ था । शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।
शुक्रवार की रात दंपती अपने चार बच्चों के साथ घर में सो रहा था। अचानक किसी बात पर दंपती में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पति ने धारदार हथियार (गंडासे) से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने सिर और मुंह पर कई वार किए। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मां की चीख-पुकार सुनकर बच्चे जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने बच्चों की आवाज सुनीं, तो वह मदद के लिए पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर महिला को बचाया। पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे मेरठ ले जाया गया। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि घायल महिला महिला के चाचा जौला निवासी ताहिर ने हमलावर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पति को पकड़ लिया गया है।