{"_id":"685d8f0ce4f0fab17d0ca33d","slug":"muzaffarnagar-goods-worth-rs-50-lakh-stolen-from-mobile-tower-recovered-youth-caught-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मोबाइल टॉवर से चोरी 50 लाख का माल बरामद, घेराबंदी करके पकड़े युवक ने किया दंग करने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मोबाइल टॉवर से चोरी 50 लाख का माल बरामद, घेराबंदी करके पकड़े युवक ने किया दंग करने वाला खुलासा
Thu, 26 Jun 2025 11:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:49 PM IST
सार
दिल्ली निवासी आरोपी युवक को कार समेत पुलिस ने पकड़ गया। उसके पास से फोर जी को फाइव जी में कनवर्ट करने वाले कीमती कार्ड बरामद हुए। एक कार्ड की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये होती है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तितावी पुलिस व एसओजी ने मोबाइल टावरों से आरआरयू व बीबीयू यूनिट (कार्ड) चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक कार में 50 लाख कीमत के माल को खतौली निवासी साथी के घर से लाकर बेचने जा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी से बुढ़ाना व तितावी के दो टावरों में चोरी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि तितावी में जनवरी और बुढाना में फरवरी में एयरटेल के टावर से आरआरयू बीबीयू कार्ड चोरी किए थे। बुधवार रात कार में यह माल लेकर एक युवक के जाने की सूचना मिली। पुलिस की दोनों टीमों को बुधवार रात में धौलरा फ्लाईओवर से पहले रेस्ट एरिया के पास संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर कार में एक व्यक्ति को बैठे हुए पकड़ा। उसने अपना नाम दिल्ली के मालवीय नगर निवासी शाहनवाज बताया। वह मालवीय नगर में कबाड़ी की दुकान करता है। कार से 50 लाख कीमत का एक आरआरयू व 15 बीबीयू कार्ड बरामद हुए।
आरोपी ने बताया कि वह खतौली के गीतापुरी भूड़ निवासी शाहनवाज के साथ मिलकर मोबाइल टावरों में चोरी करता है। जो माल बरामद हुआ है, वह बुढ़ाना व तितावी के अलावा सहारनपुर व हरियाणा के टावरों से चुराया था। उन्होंने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा आदि कई स्थानों पर चोरी की है।
वह चोरी भी करता था और चोरी का ऐसा माल अपनी दुकान पर खरीदता भी था। एक कार्ड की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा है। आरोपी से 50 लाख के कार्ड व 10 लाख की कीमत की कार बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी के फरार साथी खतौली निवासी शाहनवाज के अलावा प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की है।
इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ फुगाना ऋषिका सिंह, तितावी थाना प्रभारी मानवेंद्र भाटी मौजूद रहे। पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ फुगाना ऋषिका सिंह, तितावी थाना प्रभारी मानवेंद्र भाटी मौजूद रहे। पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस तरह काम करता है कार्ड
एसएसपी ने बताया कि मोबाइल टावर में चाइना की कंपनी के आरआरयू व बीबीयू कार्ड लगाए जाते है। बीबीयू कार्ड का मुख्य कार्य मेन सिग्नल को फोर जी से फाइव जी में बदलना व आरआरयू कार्ड का कार्य सिग्नल को कनवर्ट कर मेन सिग्नल में बदलना होता है।
एसएसपी ने बताया कि मोबाइल टावर में चाइना की कंपनी के आरआरयू व बीबीयू कार्ड लगाए जाते है। बीबीयू कार्ड का मुख्य कार्य मेन सिग्नल को फोर जी से फाइव जी में बदलना व आरआरयू कार्ड का कार्य सिग्नल को कनवर्ट कर मेन सिग्नल में बदलना होता है।