फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Ganja worth Rs 4.5 crore brought in a truck from Andhra Pradesh caught, two arrested

Muzaffarnagar: आंध्र प्रदेश से ट्रक में लाया 4.5 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा, बना रखा था खास केबिन, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2025 09:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 21 Oct 2025 09:13 AM IST
सार

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो बड़ी मुश्किल से एक केबिन मिला, जिसमें गांजा छिपाया गया था। पुलिस दो मुख्य तस्करों की तलाश में लग गई है। साथ ही पूरे नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ganja worth Rs 4.5 crore brought in a truck from Andhra Pradesh caught, two arrested
गांजा।

विस्तार

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने 1660 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश से ट्रक में छिपा कर लाया साढ़े चार करोड़ रुपये का 814 किलो गांजा बरामद किया। दो आरोपियों को पकड़ा है। गांजा लाने के लिए दोनों को बीस हजार रुपये मिलते थे। मुख्य दो तस्करों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी पुलिस ने मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिलाजुड्डी कट पर संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक में छोटे-छोटे बोरों में गांजा की बड़ी खेप छिपा कर रखी थी। हरिद्वार के थाना पथरी के गांव इब्राहिमपुर निवासी भूषण और हापुड़ जनपद के गांव सिखेडा निवासी अखलत को पकड़ा गया। ट्रक से 814 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। 
यह गांजा उड़ीसा से सटे आंध्र प्रदेश की सीमा विजयनगर से तस्करी कर लाया था। इसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये है। दोनों आरोपी पुरकाजी निवासी किफैत उर्फ आमिर व शामली जनपद के कैराना निवासी खुर्रम के लिए काम करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दोनों उन्हें गांजा लाने के बदले 20 हजार रुपये देते हैं। ट्रक भी किफैत का है, जिसे उसने नाम नहीं कराया है। वहीं दोनों उन्हें ट्रक देकर उड़ीसा व आंध्र प्रदेश जाने के लिए बताते है। वह इधर से भाड़े पर सामान ले जाते है। उधर से गांजा लाद कर लाते है।
 
विज्ञापन

10 से अधिक बार वह गांजा लाकर शामली, मेरठ, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में दे चुके है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। ऑपरेशन सवेरा के तहत अब तक 25 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद कर 32 आरोपियों को पकड़ा गया है। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बरामदगी है। मुख्य तस्कर किफैत उर्फ आमिर व खुर्रम की तलाश है। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ मंडी राजू साव व नई मंडी कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश शर्मा मौजूद रहे।
 

ट्रक में बनाया था केबिन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गांजा छिपाने के लिए ट्रक में केबिन बनाया था। आरोपियों को गांजा रामपुर तिराहे पर खेतों में उतारना था। वहां से किफैत व खुर्रम छोटी गाड़ियों में लाद कर गांजा ले जाते। यह गांजा मुजफ्फरनगर व आसपास जनपदों में सप्लाई किया जाना था। मुख्य आरोपी आपस में रिश्तेदार है। 
 

गिरफ्तार आरोपी अखलत कक्षा बारह व भूषण अनपढ़ है। दोनों पैसे कमाने के लिए इस धंधे में जुड़ गए। मुख्य आरोपी वांछित किफैत व खुर्रम बेरोजगार लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह काम कराते है। खुद सामने नहीं आते। गिरफ्तार आरोपी भी पहले कभी नहीं पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश शुरू की है। जनपद निवासी तीन लोग पुलिस के रडार पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed