{"_id":"688f426586b0ef8b1d0571c5","slug":"muzaffarnagar-gang-bringing-and-selling-pistols-from-bihar-caught-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बिहार से असलहे लाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, जानें कितने में बेचते थे 25 हजार रुपये की पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बिहार से असलहे लाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, जानें कितने में बेचते थे 25 हजार रुपये की पिस्टल
Sun, 03 Aug 2025 04:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 03 Aug 2025 04:36 PM IST
सार
पुलिस ने चार आरोपियों को पांच लाख रुपये के असलहे समेत गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रधानी के चुनाव में प्रयोग किए जाने के मद्देनजर हथियारों को आसपास के जिलों में बेचा जाना था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुंगेर से अवैध हथियार लाकर मुजफ्फरनगर, हरियाणा, पंजाब में बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने चार अवैध पिस्टल, एक रिवॉल्वर, पांच तमंचे, दो मस्कट, चार मोबाइल, आधार कार्ड, एक स्कूटी व मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि हथियारों को प्रधानी के चुनाव में प्रयोग किए जाने के मद्देनजर बेचने का इरादा था।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने काली नदी पुल के पास से एक स्कूटी व एक बाइक सहित तीन लोगों को पकड़ा। उनसे भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए। उनके एक साथी सुधीर को जौली रोड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस गिरोह का सरगना सुभाष है। उसका संपर्क बिहार के मुंगेर से है। वहां से पिस्टल व अन्य अवैध हथियार लाता है। दो लोगों के नाम भी सामने आए हैं जो इस गिरोह को मुंगेर से हथियार लाकर देते हैं। बरामद हथियारों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी हुसैन खान व नासिर हुसैन दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों हरियाणा में काम करते हैं।
गिरफ्तार आरोपी सुधीर के खिलाफ पांच व सुभाष के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। सुधीर दौराला थाने से 2016 में हत्या व सुभाष हरियाणा के फतेहाबाद थाने से हत्या के मामले में जेल जा चुका है। हरियाणा में इस गिरोह के दो सदस्य हाल ही में पकड़े गए हैं।
एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की। पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व शहर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया भी मौजूद रहे।
पचास हजार में बेचते थे एक पिस्टल
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 25 हजार में खरीद कर चालीस से पचास हजार तक एक पिस्टल बेचते थे। अब तक लगभग दस लाख रुपये के पिस्टल बेच चुके हैं।
खरीदार भी गिरफ्तार
गिरफ्तार सुधीर ने कुछ दिन पहले सुभाष से पिस्टल खरीदी थी, जो सही काम नहीं कर रही थी। आज सुधीर पिस्टल बदलने आया था। उसे भी पिस्टल सहित पकड़ लिया गया। गिरफ्तार हुसैन खान उर्फ हुसैन मोहम्मद व नासिर हुसैन ने बताया कि वह सुभाष को पैसे देकर अवैध हथियारों की बुकिंग करते हैं। उन्हें मोटा मुनाफा लेकर बेच देते हैं। मुनाफे में तीनों का हिस्सा रहता है।

यह काम करते हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुभाष कृषि कार्य करता था। हुसैन खान करनाल में प्रॉपर्टी डीलर था। नासिर भी हुसैन के साथ काम करता था। सुधीर कूकड़ा में फाइनेंस का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुभाष कृषि कार्य करता था। हुसैन खान करनाल में प्रॉपर्टी डीलर था। नासिर भी हुसैन के साथ काम करता था। सुधीर कूकड़ा में फाइनेंस का काम करता था।
इन्हें किया गिरफ्तार
- सुभाष उर्फ कालू, निवासी ग्राम जौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
- हुसैन खान उर्फ हुसैन मोहम्मद, निवासी सदर बाजार करनाल हरियाणा।
- नासिर हुसैन, निवासी जय हिंद नगर बरखेड़ा पढ़ानी थाना गोविन्दपुरा, मध्य प्रदेश, भोपाल।
- सुधीर, निवासी कूकड़ी थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर।