{"_id":"69fa2a317db4be813401ffc2","slug":"muzaffarnagar-fugitive-history-sheeter-and-two-bounty-hunters-of-patiala-injured-in-encounter-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पटियाला का भगौड़ा हिस्ट्रीशीटर और दो इनामी मुठभेड़ में घायल, पुलिस की गोली लगते ही गिर पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पटियाला का भगौड़ा हिस्ट्रीशीटर और दो इनामी मुठभेड़ में घायल, पुलिस की गोली लगते ही गिर पड़े
Tue, 05 May 2026 11:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 05 May 2026 11:05 PM IST
सार
शहर कोतवाली, नई मंडी व बुढ़ाना कोतवाली पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर दोपहिया वाहन सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पहले बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार शाहरुख पठान, सलमान और शिवम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली, नई मंडी व बुढ़ाना कोतवाली पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर दोपहिया वाहन सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश घायल हुए हैं। इनमें पंजाब के पटियाला से भगौड़ा घोषित हिस्ट्रीशीटर अपराधी व 20-20 हजार रुपये के दो इनामी अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी अमृत जैन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकड़ा मैदान के पास मुठभेड़ में मेघाखेड़ी गांव निवासी नई मंडी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर सलमान को घायल हालत में गिरफ्तार किया। उसका साथी मेघाखेड़ी निवासी खुशनसीब उर्फ खुशना भाग निकला। ये दोनों बिना नंबर की स्कूटी पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके खिलाफ पंजाब के पटियाला में पशु चोरी का मामला दर्ज है। वह पटियाला कोर्ट में 2021 से पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित था। उसके साथी की तलाश व भगौड़ा होने के बारे में जानकारी की जा रही है। वह अपने साथी के साथ छिपने व अपराध करने के लिए आया हुआ था। उसके खिलाफ पांच मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उससे स्कूटी व तमंचा मिला है।
उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने दधेडू रजबहा पटरी के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में सहारनपुर के थाना नकुड़ की खेड़ी कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ मोटा को घायल हालत में पकड़ा। उसने अपने साथियों के साथ चार अप्रैल को पीनना गांव में किसान रवि के घर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली थी।
पुलिस ने उसके सात साथियों को काफी माल बरामद कर गिरफ्तार किया था। वह देहरादून में दोपहिया वाहन किराये पर देने का काम करता है। उसने योजना बनाकर साथियों के साथ डकैती डाली थी। किसान के घर में घुसने वाले बदमाशों में वह शामिल रहा था। घटना को किसान के बहनोई ने अंजाम दिलाया था। वह भी पुलिस ने पकड़ा था।
इस घटना में शिवम व उसका साथी लाल्ला वांछित चल रहे थे। एक आरोपी पकड़ा गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। उससे लगभग 400 ग्राम चांदी के जेवर व तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शातिर डकैत अवैध शस्त्र सप्लायर मुठभेड़ में घायल
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने चंधेडी रोड निवासी शाहरुख पठान को बिना नंबर की बाइक पर जाते समय गायत्री वाटिका के पास नहर पटरी पर मुठभेड़ में पकड़ा। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने चंधेडी रोड निवासी शाहरुख पठान को बिना नंबर की बाइक पर जाते समय गायत्री वाटिका के पास नहर पटरी पर मुठभेड़ में पकड़ा। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
पुलिस ने 10 दिन पहले अवैध शस्त्र के साथ उसके गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। शाहरुख पठान भाग गया था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह शातिर डकैत है। उसने अपने गिरोह के साथ शहर कोतवाली के शाहबुदीनपुर में नूर ज्वेलर्स के मालिक फखरूल हसन के घर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली थी। उसके सहित 14 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा था।
वह कुछ समय पहले जेल से आकर हरियाणा से अवैध शस्त्र लाकर सप्लाई करने लगा। वह गिरोह का सरगना है। उसने 2021 में नई मंडी में भी डकैती डाली थी। नई मंडी व शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के दो सहित विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं। वह शस्त्र बेचने व घटना करने आया था। उसका चालान कर दिया गया हैै।