फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Forced to convert religion on pretext of marriage, victim woman pleaded to SSP for justice

Muzaffarnagar: शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Mon, 02 Dec 2024 07:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Dec 2024 07:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर एक महिला ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहर लगाई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Forced to convert religion on pretext of marriage, victim woman pleaded to SSP for justice
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी ने महिला व उसके दो बच्चों का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उसके दो मकान बिकवा कर लाखों रुपये हड़प लिए। महिला ने आरोपी के तीन बड़े भाइयों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने एसएसपी से मुलाकात कर बताया कि उसके पति की 29 अक्तूबर 2014 को मृत्यु हो गई थी। महिला की बेटी व बेटा है। आरोप है कि पति की मृत्यु के पश्चात सदर सर्किल के एक गांव निवासी गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने महिला को शादी का झांसा देकर फंसा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: उत्तराखंड के CM धामी बोले-एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-देहरादून की दूरी घटी, चार धाम यात्रा को लेकर यह कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व उसके बच्चों को अपने साथ घर ले गया। महिला व उसके बच्चों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी का झांसा देकर महिला के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। महिला को बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के दो मकानों को बिकवा कर लाखों रुपये हड़प लिए।

आरोप है कि आरोपी व्यक्ति महिला से वेश्यावृत्ति कराना चाहता था। मना करने पर मारपीट करता था। आरोपी व्यक्ति के बड़े तीन भाईयों ने भी शारीरिक शोषण किया। उनके परिवार की महिलाओं ने मारपीट की।

पीड़िता ने एसएसपी से कहा कि उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुरकाजी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले में जांच व कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed