फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Five youths did wrong thimg with a young woman after taking her to the forest; FIR registered

Muzaffarnagar: युवती को जंगल ले जाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज कर तलाश शुरू

Sun, 14 Jun 2026 03:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 14 Jun 2026 03:15 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले के गांव से एक युवक युवती को नशीला पदार्थ देकर जंगल में ले गया। वहां उसने और उसके चार साथियों ने युवती के साथ गलत काम किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Five youths did wrong thimg with a young woman after taking her to the forest; FIR registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने दूसरे समुदाय के पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पांच लोगों ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर जंगल में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को युवती किसी काम से खेत पर गई थी। जब वह शाम तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में तलाश के दौरान पीड़िता बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को समझते हुए रातभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच जारी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ सदर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है।

ये भी देखें...
आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार, आयुष का बिना दाढ़ी वाला फोटो वायरल होने पर चर्चाएं तेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed