फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Five kanwariyas killed in separate accidents, more than 50 injured

Muzaffarnagar: अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Sat, 15 Jul 2023 07:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अलग अलग हादसों में 50 कांवड़ियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Five kanwariyas killed in separate accidents, more than 50 injured
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर अलग-अलग हादसों में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे पांच कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसों में 50 से अधिक कांवड़िये घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत के गांव बुरसैन निवासी राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात जब वह गंगाजल लेकर सिसौना कट पर पहुंचे तो साथ चल रहे गांव के कांवड़िये ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र की बाइक पर बैठा साहिल (25) पुत्र बलराज गिरकर गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शनिवार को उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई।

छपार क्षेत्र में बढेडी चौराहे के निकट सोनीपत के गांव खेड़ी निवासी विशाल (22) पुत्र महा सिंह डाक कांवड़ के ट्रक से नीचे गिर गया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा कमलदीप ने मुकदमा दर्ज कराया। हरियाणा के जनपद नुहू के गांव अखनाका फिरोजपुर निवासी महीपाल (25) डाक कांवड़ के दौरान जल लेकर डाक वाहन के आगे दौड़ रहा था।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के बझेड़ी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पानीपत सेक्टर 29 निवासी नरेश (25) गंगाजल लेने जा रहा था। शुक्रवार देर तितावी के तिरपड़ी गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को छपार में हुए हादसे में घायल हिसार के पूठी जामण निवासी कांवड़िये संजय पुत्र शमशेर की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। आई-20 कार की बाइक में टक्कर लगने से यह हादसा हुआ था। संजय के भतीजे की पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed