फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Father murdered son with hammer in minor dispute,mother tells truth to police

मुजफ्फरनगर : मामूली विवाद में पिता ने हथौड़े से की बेटे की हत्या, मां ने अगले दिन पुलिस को बताई सच्चाई

Tue, 23 Mar 2021 09:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Mar 2021 09:16 PM IST
सार

  • पिता ने आवेश में आकर हथौड़े से किया बेटे के सिर में वार
  •  मेरठ ले जाते समय हुई मौत, आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार
  •  मां की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पिता हिरासत में

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Father murdered son with hammer in minor dispute,mother tells truth to police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद उपजे आवेश के चलते पिता के हाथों बेटे की जान चली गई। कमरे में रखा हथौड़ा उठाकर पिता ने बेटे के सिर में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिंपीवाड़ा पंचमुखी निवासी दीपक (24) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे दीपक की पिता बिजेंद्र उर्फ बबलू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने आवेश में आकर कमरे में रखा हथौड़ा उठाकर बेटे दीपक के सिर में दे मारा। इस पर दीपक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव घर लाने के बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी।

मंगलवार सुबह महिला पूनम ने पुलिस को सूचना देकर अपने पति पर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे की तलाशी लेते हुए खून से सना हथौड़ा व बिजेंद्र के खून सने कपड़े बरामद कर लिए गए।

इस पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र के साथ ही दूसरे बेटे मुकुल को भी हिरासत में ले लिया, लेकिन जांच के बाद बेटे को छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद बिजेंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed