फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Ex-MLA Shahnawaz Rana Gets Bail in Fraud and GST Evasion Case

Muzaffarnagar: पूर्व विधायक शाहनवाज राना को धोखाधड़ी और GST चोरी मामले में हाईकोर्ट से जमानत

Thu, 14 Aug 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

मुज़फ्फरनगर में धोखाधड़ी और GST चोरी के मुकदमे में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। यह मामला फर्जी कागजात और गैरमौजूद संस्थानों के नाम पर बिल्टी पेश करने से जुड़ा है।

 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ex-MLA Shahnawaz Rana Gets Bail in Fraud and GST Evasion Case
पूर्व विधायक शाहनवाज राना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफ्फरनगर से पूर्व विधायक शाहनवाज राना को धोखाधड़ी और जीएसटी चोरी के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। सहायक आयुक्त राज्य कर खंड आठ प्रद्युम्न चौधरी ने पिछले साल नौ दिसंबर को सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा सर्व जंबूदीप एक्सपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर पूर्व विधायक के बेटे शाह आजम राना के अलावा कामरान राना, जिया अब्बास जैदी और तौसीफ कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी का था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अवैध उगाही के आरोप में SSP की बड़ी कार्रवाई, परतापुर थाने के 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन


वादी का कहना था कि जंबूदीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड के जीएसटी नंबर के विरुद्ध प्राप्त इनपुट के आधार पर कंपनी की जांच 2018-19 में राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा ने की थी। कंपनी की ओर से जो प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, उनमें फर्जी कागजात मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू यूपी उत्तरांचल टीपीटी कंपनी रामपुर चुंगी रुड़की, अयान रोड लाइंस राना चौक, हरियाणा महाराष्ट्र फ्रेट कैरियर कैथल हरियाणा, बरकत धर्मकांटा मेरठ रोड की बिल्टी फर्जी पेश की गई। इन संस्थानों का कोई अस्तित्व नहीं पाया गया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक को भी आरोपी बनाया था। हाईकोर्ट से पूर्व विधायक को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed