फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut SSP Action: 11 Policemen Sent to Lines Over Illegal Extortion Charges

Meerut: अवैध उगाही के आरोप में SSP की बड़ी कार्रवाई, परतापुर थाने के 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 14 Aug 2025 03:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Aug 2025 03:07 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाने में लंबे समय से तैनात 11 पुलिसकर्मियों को अवैध उगाही के आरोप में SSP डॉ. विपिन ताडा ने लाइन हाजिर कर दिया। अज्ञात शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए प्रमाणों पर हुई जांच में आरोप सही पाए गए।

विज्ञापन
Meerut SSP Action: 11 Policemen Sent to Lines Over Illegal Extortion Charges
परतापुर मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अवैध उगाही की शिकायत पर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। SSP डॉ. विपिन ताडा ने परतापुर थाने में लंबे समय से तैनात महिला आरक्षी समेत 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

यह कार्रवाई तब हुई जब अज्ञात शिकायतकर्ता ने प्रमाणों के साथ पुलिसकर्मियों पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करने की शिकायत भेजी थी। SSP ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी थी। जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए।

विज्ञापन

लाइन हाजिर किए गए सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से परतापुर थाने में तैनात थे और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। SSP का कहना है कि पुलिसकर्मियों का ऐसा आचरण विभाग की छवि धूमिल करता है, जिस पर किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई पुलिस कर्मियों पर जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगा था। पूर्व में हुई कई घटनाओं में पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।

एसएससी के द्वारा बुधवार को सभी पुलिसकर्मियों को लाइन में आमद कराने के आदेश दिए है। परतापुर थाने से अजय भारद्वाज, मोहित कुमार, अंकित कुमार, सुखराज सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सतीश अत्री, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और पूजा को लाइन हाजिर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed