फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Dr. Anubhav Singhal got up from dharna after eight hours got permission to sell eco machine

Muzaffarnagar: आठ घंटे बाद धरने से उठे डॉ. अनुभव सिंघल, मिली ईको मशीन के विक्रय की अनुमति

Thu, 13 Oct 2022 12:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Oct 2022 12:42 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के प्रसिद्ध ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने आठ घंटे धरना दिया। बातया गया है कि तीन माह बाद भी ईको मशीन के विक्रय की अनुमति नहीं मिलने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। जिसके बाद उन्हें अनुमति मिल गई।
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Dr. Anubhav Singhal got up from dharna after eight hours got permission to sell eco machine
डॉ. अनुभव सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर की ईको मशीन को विक्रय करने की अनुमति नहीं मिलने से आहत ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल का पीसीपीएनडीटी कार्यालय में धरना आखिरकार आठ घंटे बाद समाप्त हो गया। देर रात करीब एक बजे विक्रय की अनुमति मिलने के बाद वह घर लौट गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपा रोड स्थित एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के प्रसिद्ध ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने बताया कि इंस्टीट्यूट में ईको कार्डियोग्राफी करने के लिए लगाई गई ईको मशीन का विक्रय  दौराला के आर्यावृत्त हॉस्पिटल को करना था।
विज्ञापन

 

इसके लिए सीएमओ ऑफिस स्थित पीसीपीएनडीटी कार्यालय में तीन महीने पहले अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: Meerut:   बिजली बम्बा बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य पूरा, 17घंटे में सुचारू हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे डॉ. अनुभव सिंघल सीएमओ ऑफिस की पहली मंजिल पर स्थित पीसीपीएनडीटी कार्यालय पहुंचे और फर्श पर ही धरने पर बैठ गए और रात एक बजे तक धरना चलता रहा। एसडीएम सदर परमानंद झा, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार और नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार और आईएमए अध्यक्ष डॉ. ललिता माहेश्वरी भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed