{"_id":"6560e3f140ae29bd8004bec6","slug":"muzaffarnagar-depot-first-in-earnings-chhutmalpur-second-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11964-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कमाई में मुजफ्फरनगर डिपो प्रथम, छुटमलपुर द्वितीय, गंगोह तृतीय,चौथे नंबर पर सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कमाई में मुजफ्फरनगर डिपो प्रथम, छुटमलपुर द्वितीय, गंगोह तृतीय,चौथे नंबर पर सहारनपुर
Fri, 24 Nov 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमुजफ्फरनगर।
दिवाली व त्योहारी सीजन में रोडवेज बस कर्मचारियों के लिए चलाई प्रोत्साहन योजना में सहारनपुर रेंज के मुजफ्फरनगर डिपो की बसों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। जबकि छुटमलपुर डिपो द्वितीय तथा सहारनपुर डिपो कमाई के मामले में चौथे नंबर पर रहा है।
प्रोत्साहन योजना दस नवंबर से बीस नवंबर तक चली। देखा जाए तो इस साल परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो की 186 बसों ने प्रोत्साहन योजना के दौरान कुल 933762 किलोमीटर का सफर किया। एक बस का प्रतिदिन की कमाई का औसत 19735 रुपये रहा। सहारनपुर डिपो की 202 बसों ने 855215 किलोमीटर का सफर कर एक बस ने प्रतिदिन औसत रुप से 18179 रुपये की कमाई की। छुटमलपुर डिपो की 75 बसों ने 361957 किलोमीट चलकर प्रतिदिन एक बस ने 19591 रुपये तथा खतौली डिपो की 92 बसों ने 424698 किलोमीटर चलकर प्रतिदिन एक बस ने 18848 रुपये तथा शामली डिपो की 44 बस 146186 किलोमीटर चली एवं प्रतिदिन एक बस ने 15402 रुपये प्रतिदिन तथा गंगोह डिपो की 21 बसों ने 75070 किलोमीटर चलकर प्रतिदिन एक बस ने 14986 रुपये कमाए। कमाई के आकंडे के अनुसार प्रथम मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर द्वितीय, गंगोह तीसरे, सहारनपुर चौथे व खतौली पांचवे एंव शामली सबसे निचले स्तर पर रहा।
--
खतौली डिपो ने दो बस दिल्ली-देहरादून मार्ग पर चलाई
खतौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि खतौली डिपो को बीएस 6 वाली दो नई बस मिली है। इन बसों को दिल्ली से देहरादून मार्ग पर संचालित किया गया है।
विज्ञापन
-
पंकज ऐरन