{"_id":"5d1903e98ebc3e3cc057b458","slug":"muzaffarnagar-crime-muzaffarnagar-news-mrt4309578104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलत में चार मकानों से जेवर सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलत में चार मकानों से जेवर सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : ??? ?????
सोता रहा परिवार, चार मकानों का सामान समेट ले गए चोर
रतनपुरी/खतौली। एक ही रात में बदमाशों गांव फुलत में चार मकानों में नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।
रतनपुरी के गांव फुलत निवासी महेंद्र पुत्र हुकुम सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब एक बजे के आसपास जब वह अपने परिजनों के साथ छत पर सोया हुआ था, तभी चोर उसके घर में घुसे और उसके घर में रखे एक सोने का पेंडल, सोने की एक अंगूठी, दो जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी पाजेब और करीब दो हजार की रुपये की नकदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके अलावा चोरों ने इसी रात में गांव निवासी घसीटू पुत्र जयप्रकाश के घर पर धावा बोला। चोरों ने घसीटू के घर से अलमारी में रखे करीब 40 हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी चुकटी, दो जोड़ी चांदी के पेंडल चोरी कर लिए। उन्हें भी सुबह होने पर ही चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद चोरों ने पास के ही प्रदीप पुत्र ओमबीर के घर पर धावा बोला। चोर प्रदीप के यहां से 26 हजार रुपये की नकदी, तीन जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की तगड़ी, चार जोड़ी पाजेब और पांच जोड़ी चुकटी और एक सोने की हंसली भी चोरी कर ले गए। तीनों ग्रामीणों के मकान आसपास ही स्थित है। ये सभी लोग गर्मी के कारण रात में अपने मकानों की छतों पर सोए हुए थे। इसके बाद चोर इनके मकान से कुछ दूरी पर स्थित लाला मुकेश गोयल पुत्र शोभाराम के घर में दीवार के सहारे अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने परचून की दुकान के गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा कुछ अन्य जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए। रात में जब लाला मुकेश गोयल के मकान में लगी घड़ी का अलार्म बजने पर मुकेश गोयल जागे और उन्हें घर में किसी के होने का आभास हुआ। इस पर उन्होंने अपने लड़के को जगाया। इसके बाद चोर दीवार फांद कर भागने लगे। लाला मुकेश ने बताया कि उसने भागते हुए एक चोर को ईंट भी फेंककर मारी। लेकिन चोर भागने में सफल रहे। रात में लाला मुकेश गोयल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने आसपास के जंगलों में खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।
-