फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Court bans personal appearance of Sagar and Saurabh in Vicky Tyagi murder case

Vicky Tyagi Murder Case: विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर-सौरभ की व्यक्तिगत पेशी पर अदालत ने लगाई रोक

Thu, 08 Jun 2023 08:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

UP News : लखनऊ हत्याकांड से दहशत का माहौल बन गया है। विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर और सौरभ की व्यक्तिगत पेशी पर अदालत ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Court bans personal appearance of Sagar and Saurabh in Vicky Tyagi murder case
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आठ साल पहले पेशी के दौरान कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या के मुख्य आरोपी सागर मलिक की नैनी और सौरभ मलिक की लखनऊ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की। अदालत ने दोनों आरोपियों की व्यक्तिगत पेशी कराए जाने पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परमिंदर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरेापियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। अदालत ने आदेश दिए हैं कि भविष्य में भी दोनों आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही पेशी की व्यवस्था रहेगी और व्यक्तिगत पेशी पर रोक रहेगी। प्रकरण की अगली सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि तय की गई है। अदालत सभी  पत्रावलियों पर एक साथ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रभा नहीं आई तो अदालत में आएंगे राजबीर
बृहस्पतिवार को अदालत में साक्ष्य के लिए विक्की त्यागी की मां सुप्रभा त्यागी को आना था। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया कि सुप्रभा की डिस्क स्लिप हो गई है, जिस कारण वह अदालत में नहीं आ सकी है। अदालत ने आदेश दिए हैं कि अगर सुप्रभा त्यागी साक्ष्य के लिए नहीं आ पा रही हैं, तो दूसरे साक्षी राजबीर त्यागी को कोर्ट में लाया जाए।

यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva: जीवा ने दवा बांटते-बांटते दिए घाव, साथी का अपहरण कर जुर्म की दुनिया में रखा कदम

इस तरह मारा गया था विक्की त्यागी
16 फरवरी 2015 को जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में विचाराधीन बंदी विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की को अदालत में लाया गया था। वकील की वेशभूषा में पगड़ी बांधे हमलावर ने कठघरे में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर विक्की त्यागी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल के साथ आरोपी सागर मलिक को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की पहली रिपोर्ट गारद में शामिल सिपाही संत कुमार ने थाना नई मंडी में दर्ज कराई थी। जिसका सत्र परीक्षण 787 सन 2019 लंबित है। दूसरी एफआईआर मृतक की माता सुप्रभात त्यागी ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। जिसका सत्र परीक्षण 98 सन 2017 विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed