फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: City Magistrate arrived to buy beer on shop, took strict action on excess recovery

Muzaffarnagar: ठेके पर बीयर खरीदने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, ओवररेट लेने पर कर दी बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

Tue, 01 Oct 2024 07:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Oct 2024 07:47 PM IST
सार

डीएम से शराब ठेके पर प्रति बोतल या केन दस रुपये अधिक लेने की शिकायत की गई थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराई तो मामला सहीं पाया गया। सेल्समैन को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: City Magistrate arrived to buy beer on shop, took strict action on excess recovery
ठेके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा रोड मॉडल शॉप पर बीयर पर दस रुपये ओवररेट लेने का मामला पकड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने खुद जाकर बीयर खरीदी। सेल्समैन ने पांच बीयर की केन पर 50 रुपये ज्यादा वसूल लिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ नई मंडी व आबकारी निरीक्षक को बुलाकर कार्रवाई की। सेल्समैन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नई मडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

सोमवार रात डीएम उमेश मिश्रा से भोपा रोड मॉडल शॉप पर शराब पर दस रुपये ज्यादा लेने की शिकायत की गई। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी को दूर खड़ी कर खुद बीयर की केन खरीदने के लिए मॉडल शॉप पर पहुंच गए। उन्होंने पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट सेल्समैन को दिए और पांच केन बीयर देने को कहा। सेल्समेन ने डेढ़ सौ रुपये वापस करने के साथ ही पांच केन बीयर दे दी।  सेल्समेन ने साढ़े आठ सौ रुपये वसूल लिए जबकि बीयर की उक्त केन 160 के हिसाब से 800 रुपये की थी। दस रुपये ओवर रेटिंग के हिसाब से पचास रुपये सेल्समेन ने ज्यादा वसूल किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ नई मंडी रुपाली राव व आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार को बुलाकर दुकान को बंद करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने जनपद अलीगढ़ के गांव आजादपुर निवासी सेल्समैन दुर्गेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed