{"_id":"65f1a23b602c8d4c4c0526d7","slug":"muzaffarnagar-charges-framed-against-six-including-former-mla-umesh-malik-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत समेत छह पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत समेत छह पर आरोप तय
Wed, 13 Mar 2024 06:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:25 PM IST
सार
मुजफ्फरनगगर के चर्चित मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। अदालत में मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन
अदालत में पेशी के लिए आए पूर्व विधायक उमेश मलिक file pohoto
विस्तार
मुजफ्फरनगर दंगे से पहले सोरम गांव में हुए झगड़े के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपियों पर आरोप तय हुए। एसीजेएम प्रथम मयंक जायसवाल ने अगली सुनवाई के लिए 22 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन
सोरम गांव निवासी वाजिद ने 22 अगस्त 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका चाचा बाली पुत्र अल्ला राजी अपनी रिश्तेदारी से गांव में लौट रहा था। गांव के रास्ते पर ईंख के खेत से निकले गांव के ही युवकों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी लिखाया कि भाजपा नेता उमेश मलिक कुछ देर पहले ही भड़काऊ भाषण देकर गांव से गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।
बुधवार को सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुधीर बालियान, सम्राट,रामपाल,बिजेंद्र,नौरज न्यायालय में उपस्थित हुए। आरोपियों के खिलाफ चार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन