फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Case filed against Dhanprakash, husband of Purkaji chief Malti, said this

Muzaffarnagar: पुरकाजी की प्रमुख मालती के पति धनप्रकाश पर मुकदमा, बोले- कैबिनेट मंत्री के दबाव में कार्रवाई

Mon, 05 Jan 2026 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Jan 2026 09:01 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान ने धनप्रकाश पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुरकाजी की प्रमुख के पति धनप्रकाश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। धनप्रकाश ने भी मंत्री पर आरोप लगा दिया।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Case filed against Dhanprakash, husband of Purkaji chief Malti, said this
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रालोद खेमे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के दो गुटों के बीच तनातनी का माहौल बन गया है। भाजपा के सक्रिय सदस्य मनोज चौहान ने ब्लॉक प्रमुख मालती रानी के पति एवं सहारनपुर के क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में अनुदेशक धन प्रकाश पर गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

नूरनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन दिसंबर को खंड विकास कार्यालय में कंबल वितरण का सरकारी कार्यक्रम था। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को शामिल होना था। उन्होंने खंड विकास कार्यालय के सक्षम अधिकारी को कार्यक्रम की जानकारी देकर व्यवस्था के लिए कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चार दिसंबर को उन्हें मोबाइल कॉल के जरिए धमकी दी गई। बाद में पता चला कि यह नंबर ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश का है। पीड़ित ने कॉल रिकॉर्डिंग अपने पास होने का दावा भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में की गई नारेबाजी
भाजपा के कार्यकर्ता मनोज चौहान के पक्ष में लोग खंड विकास कार्यालय पर एकत्र हुए। ब्लॉक प्रमुख के पति के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की है। जिला पंचायत सदस्य गोविंद कुमार, प्रदीप गुर्जर, अनिल गौतम, धीर सिंह गुर्जर, सतीश गुर्जर, प्रमोद गुर्जर, दिलीप, सोनू कुमार, नरेश गुर्जर, राजेंद्र पांचली, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री के दबाव में लिखा गया मुकदमा : धन प्रकाश
ब्लॉक प्रमुख के पति का कहना है कि कैबिनेट मंत्री के दबाव में रिपोर्ट दर्ज की है। मंत्री उनकी पत्नी को क्षेत्र में विकास कार्य करने नहीं दे रहे हैं। उनके मकान व इनकम टैक्स में जांच करा रहे हैं। गाली गलौज की वीडियो दिखाई जा रही है। वह वीडियो उनकी नहीं है। किसी एप से अपलोड की गई है।

सैदपुरा के रहने वाले, सहारनपुर में नौकरी
सेवा योजन विभाग के अनुदेशक धन प्रकाश मूल रूप से चरथावल क्षेत्र के सैदपुरा गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ने पुरकाजी से चुनाव लड़ा तो वोट बरला में बनवाया था। वह बरला में भी रहे।

यह भाजपा का मामला, पुलिस जांच करें : अनिल कुमार
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष गठबंधन की पार्टी भाजपा से जुड़े हुए हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच करें। बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed