फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Businessman's family held hostage and robbed of lakhs, son injected with drugs

Muzaffarnagar: व्यापारी के परिवार को गन प्वाइट पर बंधक बनाकर लाखों की डकैती, बेटे को दिया नशे का इंजेक्शन

Mon, 09 Dec 2024 02:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Dec 2024 02:56 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में बदमाशों को कानून का जरा भी खाैफ नहीं है। मुजफ्फरनगर में अनाज के थोक व्यापारी को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाया और फिर लाखों की लूट को अंजाम दिया। इस दाैरान बेटे को नशे का इंजेक्शन भी दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Businessman's family held hostage and robbed of lakhs, son injected with drugs
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भोपा में देर रात अनाज के थोक व्यापारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बाद में परिजनों को बंधक बनाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


भोपा निवासी सतीश प्रजापति भोपा के प्रसिद्ध व्यापारी है। मुख्य मार्ग पर उनका प्रतिष्ठान है और वही निवास है। आटा,मसाला चक्की, स्पेलर, अनाज के थोक क्रेता-विक्रेता आदि का बड़ा कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन


आधी रात को डकैती को दिया अंजाम
रात लगभग 1 बजे आधा दर्जन बदमाश चक्की के पीछे की और खुले दो बड़े झरौकों से चक्की के अंदर पहुंचे। वहां मौजूद नौकर सागर को बंधक बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को उखाड़ लिया। इसके बाद में दूसरी मंजिल पर सो रहे सतीश के परिवार के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: पहाड़ों पर बर्फबारी, हवा के साथ बारिश से बढ़ी ठंड, मुजफ्फरनगर में लाखों की डकैती

सात तोले सोना, सीसीटीवी की DBR भी ले गए बदमाश
ऊपरी मंजिल पर सतीश और उसकी पत्नी वंदना व दूसरे कमरे में सो रहे बेटे विकास को भी बंधक लिया। बदमाशों ने बेटे विकास के हाथों में नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद बदमाश गोली मारने का भय दिखाते हुए लगभग सात तोला सोने के जेवर, छह तोले से अधिक चांदी के जेवर और घर मे रखे लगभग 7 लाख रुपए, कैमरे की डीबीआर व सभी के मोबाइल लेकर बदमाश  फरार हो गए।

व्यापारी के बेटे विकास ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मौके पर सीओ, थाना प्रभारी निरीक्षक, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed