फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar businessman hands over 11 lakh check to CM Pushkar Dhami to help Joshimath victims

UP: जोशीमठ के पीड़ितों की मदद के लिए आगे मुजफ्फरनगर के कारोबारी, सीएम पुष्कर धामी को सौंपा 11 लाख का चेक

Mon, 23 Jan 2023 09:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Jan 2023 09:21 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : जोशीमठ के पीड़ितों की मदद के लिए मुजफ्फरनगर के कारोबारी आगे आए हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर धामी को 11 लाख का चेक सौंपा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar businessman hands over 11 lakh check to CM Pushkar Dhami to help Joshimath victims
सीएम पुष्कर धामी को चेक सौंपते कारोबारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले मुजफ्फरनगर शहर के उद्यमी हाजी रईस अहमद ने जोशीमठ में भू-धंसाव से परेशान लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने देहरादून में सहायता का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आदित्य राणा के सरेंडर की उड़ी अफवाह, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ढाई लाख का इनामी है कुख्यात
विज्ञापन


खालापार निवासी रईस अहमद ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सहायता राशि का चेक सौंपा। अहमद का कहना है कि परेशानी में लोगों की मदद करनी चाहिए, इसीलिए वह आगे आए हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में समाज के सभी लोगों को मिल जुलकर मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। प्राकृति आपदा में बुरा वक्त किसी का भी आ सकता है। सभी लोग मदद करेंगे तो जोशीमठ के लोगों का सहयोग हो सकेगा। सरकार को भी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिटौड़े में लाश जलती देख कांप उठे लोग, गांव में फैल गई सनसनी, शव की पहचान करने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed