फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Buffaloes were given alcohol and driven recklessly, betting on victory and defeat, three arrest

Muzaffarnagar: शराब पिलाकर अंधाधुंध दौड़ाया भैंसा, हार-जीत पर लगाया पैसा, तीन गिरफ्तार और 27 पर केस

Thu, 30 Oct 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Oct 2025 11:27 PM IST
सार

ककरौली में गंगा स्नान मेले में जा रहे युवकों के बीच भैंसा बुग्गी की दौड़ हो गई। भैंसे को शराब पिलाई गई। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Buffaloes were given alcohol and driven recklessly, betting on victory and defeat, three arrest
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों के बीच भैंसा बुग्गी की दौड़ हो गई। भैंसे का शराब पिलाकर दौड़ाया गया और खूब आर मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 27 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दो बुग्गी भी जब्त की हैं। 
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ककरौली पुलिस को सूचना मिली कि शुकतीर्थ में आयोजित कार्तिक गंगा-स्नान मेले में जाने के लिए कुछ युवक जड़वड़ मार्ग पर हार-जीत की शर्त लगाकर हुड़दंग करते हुए भैंसा-बुग्गी की दौड़ लगा रहे हैं, जिससे राहगीरों व नागरिकों को परेशानी हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और भैंसा बुग्गी की दौड़ लगाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनसे बरामद दो बुग्गी व आर लगी हुई एक पेहनी भी जब्त की। अन्य 24 युवक पैदल व बाइक से भाग गए।
 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि उक्त युवक भैंसे को शराब पिलाकर दौड़ा रहे थे। ऐसी दौड़ के कारण पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। मामले में 27 युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

ये हुई कार्रवाई
मनीष जड़वड़, नीरज मोरना, मेरठ के नेहड़ी निवासी राजा को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा जड़वड़ निवासी सदन, गोल्डी, शिवम, रविन्द्र, राहुल, रविन्द्र कुमार, गौरव, मनीष, सौरभ, सागर, मोहित, नेहड़ी निवासी अखिलेश उर्फ छोटू , भेड़ाहेड़ी निवासी गौरव, मेरठ के नैडू निवासी अमरदीप और आठ-दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed