UP: बसपा सांसद मलूक नागर बोले- वेस्ट यूपी जरूर बनेगा अलग राज्य, वजह भी बताई, किसानों को लेकर कही बड़ी बात
Muzaffarnagar News : बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि आने वाले समय में पश्चिमी यूपी राज्य बनकर रहेगा, क्योंकि भाजपा के मंत्री संजीव बालियान ने मुद्दा आंदोलित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर लोकसभा से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि समय की मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए, तभी विकास संभव है। वह किसानों की समस्याओं को संसद में उठाते रहेंगे।
मुजफ्फरनगर में छपार के गांव सिमरती में मां दुर्गा मंदिर पर मेले का शुभारंभ बिजनौर लोकसभा से बसपा सांसद मलूक नागर ने किया। ग्रामीण जोगेंद्र गुर्जर के निवास पर उन्होंने कहा कि देश का किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, खाद के दाम, कीटनाशक दवाइयों के दाम, खेती में काम आने वाले औजार आदि के दाम बढ़े हैं, जबकि किसान की फसल के भाव नहीं बढ़े हैं। आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनकर रहेगा, क्योंकि भाजपा के मंत्री संजीव बालियान ने मुद्दा आंदोलित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम
1953 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री ब्रह्म प्रकाश यादव ने एक रैली में यह मुद्दा उठाया था। बाबा भीमराव आंबेडकर यह मुद्दा उठा चुके हैं। साल 2012 में बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव पास किया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। जब जहां भी जरूरत पड़ेगी वे पश्चिम प्रदेश का मुद्दा उठाते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर