{"_id":"5d83d4798ebc3e015c0cabd1","slug":"muzaffarnagar-bjp-s-khatauli-mla-vikram-saini-muzaffarnagar-news-mrt444244022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों के भाजपा विधायक को घेरने की सूचना से मची अफरातफरी, गांव में पुलिसफोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों के भाजपा विधायक को घेरने की सूचना से मची अफरातफरी, गांव में पुलिसफोर्स तैनात
Fri, 20 Sep 2019 04:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
कवाल गांव में कांग्रेसियों के घेराव को लेकर विधायक के दफ्तर पर एकत्र भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव कवाल में भाजपा विधायक विक्रम सैनी का कांग्रेसियों द्वारा घेराव करने की सूचना से प्रशासन में अफरातफरी मच गई। घेराव को लेकर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक लाठी-डंडे लेकर गांव कवाल में विधायक के साथ खड़े हो गए। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन ने आननफानन में विधायक के आवास और उनके दफ्तर पर भारी संख्या में पीएसी, पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन
खतौली विधायक विक्रम सैनी ने मंगलवार को खतौली में तहसील में आयोजित राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत सेवा सप्ताह कार्यक्रम के बाद मीडिया को अपना बयान दिया था। विधायक ने अपने बयान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनके परिवार के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला है। गुरुवार को विधायक विक्रम सैनी को खुफिया तंत्र द्वारा गांव कवाल में कांग्रेसियों द्वारा उनके आवास व दफ्तर का घेराव करने की सूचना मिली। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में की अशोभनीय टिप्पणी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक को घेरने की खबर क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक लाठी व डंडे लेकर गांव कवाल में पहुुंच गए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कवाल में विधायक के दफ्तर डेरा डाल दिया। भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के एकत्र होने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को सुबह से ही गांव कवाल में विधायक के आवास और दफ्तर के आसपास काफी संख्या में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया। हालांकि शाम तक भी कांग्रेस पार्टी का एक भी कार्यकर्ता गांव कवाल में नहीं पहुंचा।
विधायक ने खेद जताया
मेरे द्वारा यदि किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं उस पर खेद प्रकट करता हूं। मेरा मकसद किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। मेरा सिर्फ एक ही मकसद है, वह है क्षेत्र का विकास कराना। - विक्रम सैनी, विधायक।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/