फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bike fell as soon as it collided with the bike, crushed one year old child and uncle

Muzaffarnagar: मां के सामने ही एक साल के बच्चे को ट्रक ने कुचला, देवर की भी मौत, हादसा देखकर कांप उठी रूह

Fri, 08 Aug 2025 06:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Aug 2025 06:51 PM IST
सार

बरेली निवासी भारत अपनी भाभी जयंती और एक साल के भतीजे को लेकर रक्षा बंधन मनाने के लिए आ रहा था। मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हादसा हो गया। जयंती के सामने ही उसके बच्चे और देवर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bike fell as soon as it collided with the bike, crushed one year old child and uncle
चाचा-भतीजे की फाइल फोटो और अस्पताल में रोती मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़कली कट के पास रोहाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए घर जा रहे बरेली के गांव गणेशपुर निवासी चाचा भारत (23) - भतीजा विहान (1) की हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की भाभी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

बरेली की तहसील मीरगंज के गांव गणेशपुर का मूल निवासी भारत अपनी बड़ी भाभी जयंती (24) पत्नी मुकेश व एक साल के भतीजे विहान को बाइक पर बैठाकर हरियाणा के यमुना नगर से अपने गांव गणेशपुर जा रहा था। ये तीनों सुबह के समय बाइक पर सवार होकर चले थे। रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय तीनों दिल्ली व सहारनपुर हाईवे पर रोहाना क्षेत्र में बड़कली कट के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला एक तरफ, चाचा भतीजा दूसरी तरफ जा गिरे। इसी बीच ट्रक चाचा भतीजे को कुचलता हुआ चला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन

महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को जिला अस्पताल व दोनों शव मोर्चरी भेज दिए। शाम के समय सूचना पाकर महिला का पति मुकेश जिला अस्पताल पहुंचा। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed