{"_id":"61caabb5e39481251d26c5fe","slug":"muzaffarnagar-big-game-of-illicit-liquor-exposed-before-assembly-elections-12-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा, 12 गिरफ्तार, 30 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा, 12 गिरफ्तार, 30 लाख की शराब बरामद
Tue, 28 Dec 2021 11:46 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:46 AM IST
सार
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा किया है। बरामद अवैध शराब और कुल माल की कीमत तीस लाख रुपये है। सरकार को एक करोड़ 20 लाख रुपये के राजस्व की हानि इस शराब के अवैध धंधे से हो रही थी।
विज्ञापन
बरामद अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अवैध शराब के बड़े खेल का खुलासा किया है। खतौली के यमुना विहार में बनाई जा रही अवैध शराब के खेल को पकड़ा है। अंतरराज्यीय गिरोह के 12 आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बरामद अवैध शराब और कुल माल की कीमत तीस लाख रुपये है। सरकार को एक करोड़ 20 लाख रुपये के राजस्व की हानि इस शराब के अवैध धंधे से हो रही थी। विधानसभा चुनाव में कई राज्यों में यहां से शराब सप्लाई किए जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुर्लभ गिद्ध बेआवाज: जानलेवा चीनी मांझे ने छीन ली परिंदे की परवाज, दिल छु लेगी ये कहानी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 5760 पव्वे, 264 हाफ, 76 हज़ार ढक्कन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत व देहरादून के रहने वाले हैं।
एसएसपी ने बताया कि मेरठ के दौराला निवासी नरेश, सचिन, रवि, जीतू व पीयूष, मुजफ्फरनगर के पटेलनगर निवासी अमित, सुमित, सिसौली निवासी अजय व चरथावल निवासी अशोक, बागपत के फजलपुर निवासी सोमदेव, देहरादून निवासी सुनील चौहान और राकेश कुमार पकड़े गए हैं। मुख्य आरोपी नरेश है, वह पहले भी जेल जा चुका है। एडीजी मेरठ ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।