Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bail Granted to Principal and PTI in Ujjwal Rana Self-Immolation Case in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: उज्ज्वल राणा आत्मदाह मामले में प्राचार्य और पीटीआई को मिली जमानत

Fri, 19 Dec 2025 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 19 Dec 2025 01:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह मामले में आरोपी डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्राचार्य और पीटीआई को अदालत से जमानत मिल गई है। जिला जज ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आदेश जारी किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bail Granted to Principal and PTI in Ujjwal Rana Self-Immolation Case in Muzaffarnagar
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा(फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के चर्चित मामले में आरोपी डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्राचार्य प्रदीप कुमार और पीटीआई संजीव कुमार की जमानत अर्जी मंजूर हो गई है। एक दिन पहले अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया था।
विज्ञापन


पिछले महीने कॉलेज में छात्र ने आत्मदाह कर लिया था। आरोपी बनाए गए प्राचार्य और पीटीआई को जेल भेज दिया गया था।  बृहस्पतिवार को मामले में जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की। दोनों पक्षों की ओर से की गई बहस में अपने-अपने तर्क दिए गए। प्रकरण में अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया । शुक्रवार आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


यह है मामला
मुकदमे की वादी सलोनी राणा की ओर से सात नवंबर को पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। बाद में दूसरा प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। प्राचार्य के अलावा पीटीआई को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed