{"_id":"5e3c60288ebc3ee5935b5cfd","slug":"muzaffarnagar-army-soldier-dies-muzaffarnagar-news-mrt4676330100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेड से पहले सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेड से पहले सेना के जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासिंग आउट परेड से पहले सेना के जवान की मौत
मुजफ्फरनगर। ग्राम पीनना निवासी सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की दिल्ली में ट्रेनिंग चल रही थी और 18 फरवरी को पासिंग आउट परेड होनी थी। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव पीनना निवासी सागर पंवार दिसंबर 2018 में सेना में सैनिक के पद पर भर्ती हुआ था। उसके पिता सतपाल सिंह एवं माता की काफी पहले मौत हो गई थी। वह अपने बड़े भाई शुभम के साथ गांव में रहता था। अभी सागर की दिल्ली में ट्रेनिंग चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पैर में चोट लगने की वजह से सागर करीब 40 दिन की छुट्टी बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही ट्रेनिंग पर लौटा था। 18 फरवरी को उसकी पासिंग आउट परेड होनी थी। परिजनों को बुधवार को फोन पर सागर की मृत्यु होने की खबर दी गई। बड़ा भाई व अन्य परिजन दिल्ली जाकर उसके शव को गांव लेकर आए। जवान का शव गांव में पहुंचा तो शोक छा गया। गांव के ही श्मशान घाट पर बड़े भाई शुभम ने उसके शव को मुखाग्नि दी। ग्रामीण सागर की मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। उधर बड़े भाई शुभम ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार एवं शहर कोतवाली पुलिस गांव में ही मौजूद रही।