फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Announcement of giving Rs 5 lakh to the person who beheaded Rakesh Tikait, BKU angry

Muzaffarnagar: 'राकेश टिकैत आतंकवाादी और देशद्रोही, सिर कलम करो, पांच लाख लो'... जानें किसने किया ये एलान

Sun, 18 May 2025 05:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 May 2025 05:49 PM IST
सार

वायरल वीडियो में एक शख्स खुद को भाकियू अटल का जिलाध्यक्ष अमित चौधरी बताते हुए कह रहा है कि राकेश टिकैत बार-बार व्यापारियों को टारगेट कर रहे हैं। उनका सिर कलम करने पर पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Announcement of giving Rs 5 lakh to the person who beheaded Rakesh Tikait, BKU angry
चौधरी राकेश टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहता व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को लेकर विवादित बयान दिया गया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी के नाम से सिर कलम करने वाले को पांच लाख का इनाम देने का एलान किया गया।  जानकारी मिलते ही भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Announcement of giving Rs 5 lakh to the person who beheaded Rakesh Tikait, BKU angry
थाने पर धरना देते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वायरल हुए वीडियो में आरोपी ने कहा कि राकेश टिकैत बार-बार सरकार या व्यापारियों को टार्गेट कर बयान देते हैं, यह गलत है। व्यापारी ही इस देश की जीडीपी को बढ़ाते हैं। राकेश टिकैत आतंकवादी का काम कर रहे हैं, वे देशद्रोही और स्लीपर सेल हैं। अब पगड़ी उतारने से काम नहीं चलेगा। अगर ये हरकतें बंद नहीं होती तो ऐसे व्यक्ति का सिर कलम कर देना चाहिए। भाकियू अटल की ओर से ऐसे व्यक्ति को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें...
Bijnor: जिन बदमाशों ने की फायरिंग, उन्हीं को बचाने में गई सिपाही मनोज की जान, सामने आया मौत का लाइव वीडियो    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखकर गुस्साए भाकियू टिकैत में गुस्सा व्याप्त हो गया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी  कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। थाने में धरना देकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

इस अवसर पर गुलशन चौधरी, देव अहलावत, बिट्टू प्रधान, मनीष अहलावत, सुमित पचैंडा, रामपाल सिंह, गुलबहार राव, सचिन चौधरी, हैप्पी बालियान, आकाश बालियान, साजिद मलिक, शहजाद आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed