Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: All the children passed, the only one in entire village failed and the student hanged himself

Muzaffarnagar: दसवीं में सारे बच्चे हो गए पास, पूरे गांव में अकेला फेल हुआ तो फंदे पर लटक गया छात्र

Wed, 14 May 2025 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 May 2025 12:22 AM IST
सार

पुरकाजी के एक गांव का छात्र फेल होने पर इतना परेशान हो गया कि उसने जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं छात्र के सहपाठी भी दुखी है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: All the children passed, the only one in entire village failed and the student hanged himself
छात्र ने फंदा लगाकर दी अपनी जान। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दस के छात्र ने फेल होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शोकाकुल परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि पूरे गांव में सभी बच्चे पास हो गए, जबकि यह छात्र फेल हो गया। इसी कारण वह बहुत परेशान था। 
विज्ञापन
Trending Videos

गांव निवासी छात्र उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहा था। इस बार उसने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। मंगलवार को बोर्ड का रिजल्ट आया, जिसमें वह फेल हो गया। जबकि उसके गांव के ही रहने वाले उसके सहपाठी पास हो गए थे। इससे वह आत्म ग्लानि महसूस करने लगा और परेशान होकर अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: हिमाचल में डाली 10 लाख की डकैती, पुलिस से हो गई मुठभेड़, सात बदमाश घायल, ऐसे कसा शिकंजा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही परिजन उसे डॉक्टर के यहां भी ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में शोक छा गया। उन्होंने बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन

रिजल्ट के दिन बच्चों का रखें खास ख्याल
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर अर्पण जैन कहते हैं कि यह आत्मसम्मान की क्षति होने पर उठाया गया कदम है। मेडिकल साइंस में इस स्थिति को रिएक्शन टू लॉस ऑफ रेपुटेशन बोलते हैं। ऐसा बच्चा संभवत: पहले से ही पारिवारिक या अन्य किसी परिस्थिति के कारण विचलित रहा होगा। परीक्षा में फेल होने पर उसे आत्मग्लानि हुई।
परीक्षा परिणाम आने पर अभिभावकों को बच्चों का ख्याल रखना चाहिए। उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। भविष्य में फिर से परिश्रम करने की सीख देते हुए परिणाम से विचलित न होने के लिए समझाना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed