फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: After attacking ANM with a sharp weapon, attacker consumed poison

Muzaffarnagar: बस के इंतजार में खड़ी ANM पर बलकटी से किया वार, हमलावर ने कोल्डड्रिंक संग पीया जहरीला पदार्थ

Tue, 19 Mar 2024 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2024 12:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुर थाना क्षेत्र में बस के इंतजार में खड़ी एएनएम पर बलकटी से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: After attacking ANM with a sharp weapon, attacker consumed poison
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बड़सू में बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एएनएम सुषमा (40) पत्नी रामकुमार पर गांव के ही युवक सुबोध ने धारदार हथियार से गर्दन व हाथ पर कई वार किए। महिला बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी युवक ने मौके पर ही कोल्ड ड्रिंक के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: हरियाणा बॉर्डर पर गाड़ी से पकड़े गए डेढ़ करोड़ रुपये, आचार संहिता लागू होते ही बढ़ी चौकसी
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेसुध हालत में खतौली अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टर ने दोनों को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। फिलहाल मेरठ के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दोनों की गंभीर हालत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल महिला सुषमा स्वास्थ्य विभाग कांधला में एएनएम के पद पर तैनात बताई गई है। घायल सुषमा सुबह करीब नौ बजे बड़सू बस स्टैंड पर कांधला जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय आरोपी सुबोध ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।

Muzaffarnagar: After attacking ANM with a sharp weapon, attacker consumed poison
अस्पताल में भर्ती हमलावर - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक बोले- दोनों की हालत गंभीर
बताया गया कि महिला को मेरठ के मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस और युवक को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के मैनेजर मनोज गोयल का कहना है कि युवक सुबोध की हालत गंभीर बनी हुई है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद जहर पूरे शरीर में फैल चुका है।  दो से तीन घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। जान बचाने के लिए डॉक्टर प्रयास कर रहे हैं।

 

वहीं फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल के मैनेजर संजय नायक का कहना है कि घायल एएनएम के सर और हाथ पर कई जगह गंभीर वार किए गए हैं। सिर पर वार करने के चलते ब्लड काफी निकल गया है, जिस कारण से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों की ही हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed