फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Accused of pressurizing to sing Vande Mataram in training institute, scuffle happened

Muzaffarnagar: प्रशिक्षण संस्थान में वंदे मातरम् गाने का दबाव बनाने का आरोप, हुई धक्का-मुक्की

Sun, 06 Sep 2026 08:33 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मुजफ्फरनगर
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 06 Sep 2026 08:33 PM IST
सार

मुज़फ्फरनगर के आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान में जबरन "वंदे मातरम्" गाने का आरोप लगा है। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास किया गया। पीड़ित शाहबाज ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Accused of pressurizing to sing Vande Mataram in training institute, scuffle happened
थाना भोपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना ब्लॉक स्थित आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान में पशुपालन का प्रशिक्षण ले रहे एक युवक ने अपने सहपाठियों पर जबरन ''वंदे मातरम्'' गाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास किया। गला भी दबाया। पीड़ित खालापार निवासी शाहबाज ने भोपा थाने में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण का था आखिरी दिन
बताया गया कि प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न स्थानों से आकर 34 युवक पिछले 12 दिनों से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रहे थे। शनिवार को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। पीड़ित का आरोप है कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों के जाने के बाद उसके साथ प्रशिक्षण ले रहे तीन युवकों ने उस पर वंदे मातरम गाने का अनुचित दबाव बनाया। उसने मना किया और अपनी मर्जी से वंदे मातरम गाने की बात कही, तो उसके साथ कहासुनी और विवाद खड़ा कर दिया गया। धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास किया। गला भी दबाया। कैमरों के डर से उसे छोड़ दिया गया। यह भी कहा कि उनकी जान पहचान बड़े नेताओं तक है। वह किसी तरह आरोपियों से बच कर थाने पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर दी, पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित ने तहरीर देकर थाना पुलिस ने न्याय की मांग की। जांच अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। घटना शाम के समय की बताई गई। वह पीड़ित को लेकर प्रशिक्षण संस्थान पर लेकर पहुंचे तो उस समय वहां से सभी कर्मचारी जा चुके थे। वहां ताला लगा था। पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

मुज़फ्फरनगर के आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान में जबरन "वंदे मातरम्" गाने का आरोप लगा है। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास किया गया। पीड़ित शाहबाज ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed