फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Accused of ganja smuggling rescued after a scuffle with the police, husband of councilor

Muzaffarnagar: पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर छुड़ाया गांजा तस्करी का आरोपी, सभासद रीना का है पति

Thu, 16 Apr 2026 12:00 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Apr 2026 12:00 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विनोद कुमार को पकड़ लिया। तभी महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिस के साथ खींचतान करके विनोद कुमार को छुड़ा लिया और फरार करा दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Accused of ganja smuggling rescued after a scuffle with the police, husband of councilor
पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली के मोहल्ला देवीदास में महिलाओं समेत कुछ लोगों ने पुलिस से गांजा तस्करी के आरोपी सभासद के पति को छुड़ा लिया। इस दौरान हंगामा करते हुए पुलिस से धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


मोहल्ला देवीदास निवासी सभासद रीना के पति विनोद कुमार के खिलाफ विगत दिनों गांजा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर उनका चालान किया था, जबकि विनोद कुमार फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने आरोपी के मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। महिलाओं समेत कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ले में दबिश दी गई। दबिश का विरोध करते हुए धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभद्रता तथा धक्कामुक्की करने वाले कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed