फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar A team won the match

मुजफ्फरनगर ए टीम ने जीता मैच

Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar A team won the match
मुजफ्फरनगर में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

अंतर  जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में  गर्वित चौधरी के शानदार  77 रनों की बदौलत मुजफ्फरनगर ए ने मुजफ्फरनगर बी को 107 रनों से पराजित कर  दिया। यूपी जूनियर टीम चयनकर्ता उबेद कमाल खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे। उन्होंने मैच से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय  प्राप्त किया।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा  प्रदेश की अंडर-16 टीम के  चयन प्रोसेस  के तहत  प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के पहले मैच में मुजफ्फरनगर ए टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 186 रन बनाये।
विज्ञापन


ओपनर आशीष अच्छी शुरूआत का लाभ नहीं  उठा पाये और 20 रन बनाकर आउट हो गए। 2 विकेट गिरने के बाद खेलने आये गर्वित  चौधरी ने मैच की आकर्षक पारी खेली उन्होंने 9 चौके लगाकर 77 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक बालियान और अनुज पंवार ने 17-17 रन बनाए। प्रभात ने 22 रन देकर 4,  अनुज ने   16 रन  देकर 3 विकेट लिए। अर्पित, हर्ष और अली ने 1-1 विकेट लिया। मुजफ्फरनगर बी टीम, मुजफ्फरनगर ए की अच्छी गेंदबाजी का सामना नहीं कर पायी और  सारे बल्लेबाज 79 रन बनाकर आउट हो गए। सर्वाधिक 13 रन अनुज पंवार ने बनाए। अनिवेष तथा नदीम ने 12-12 रन का योगदान दिया।

तेज गेंदबाज जान मोहम्मद,  शशांक  त्यागी और नौशाद ने शानदार सधी गेंदबाजी की और 2-2 विकेट झटकाए।  स्पिनर आदेश  बालियान और अब्दुल्ला ने 2-2 विकेट लिए। अंपायर आदिल जैदी और रवि तथा स्कोरर  इमरान रहे।


एमसीए सचिव और बीसीसीआई सदस्य मनोज पुंडीर ने मैच से पूर्व  खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा क़ि प्रदेश की टीम में जगह बनाने के वे  सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करके  चयनकर्ताओं को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करके   ही सफल हो सकते हैं। संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी,  कुमार  मौजूद रहे। शनिवार (आज) सहारनपुर और  मुजफ्फरनगर बी टीम के बीच मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed