{"_id":"671de444279f43487b0e3530","slug":"muzaffarnagar-a-poisonous-snake-slept-on-the-bed-with-the-boy-bit-him-when-he-turned-over-lost-the-life-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: लड़के के साथ बेड पर सो गया जहरीला सांप, करवट बदलने पर डंसा, पहले गई आंखों की रोशनी, फिर जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: लड़के के साथ बेड पर सो गया जहरीला सांप, करवट बदलने पर डंसा, पहले गई आंखों की रोशनी, फिर जान
Sun, 27 Oct 2024 12:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:28 PM IST
सार
केशव के साथ छोटा भाई भी बेड पर सो रहा था। कुछ देर पहले वह बेड से उठकर अपनी मां के पास जाकर सो गया था, नहीं तो उसकी जान को भी खतरा था।
विज्ञापन
केशव का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरथावल के किशनपुरा गांव में रात के समय बिस्तर पर सोए किशोर को सांप ने डस लिया। शरीर में जहर फैलने से किशोर की आंखों की रोशनी चली गई। परिजन उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित पिता संदीप ने बताया कि उनका पुत्र केशव बृहस्पतिवार रात को बेड पर सोया था। तड़के तीन बजे उसकी करवट के नीचे सांप आ गया। बच्चे ने करवट बदली तो तब तक सांप पैर की तरफ चला गया। हड़बड़ाहट में बच्चे की आंख खुली तो सांप ने उसके कान पर डस लिया। बच्चे के शोर मचाने के बाद दूसरे पलंग पर सो रही रही दादी बिरमवती और मां पूनम ने सांप को देखा। केशव के पेट में बैचेनी बढ़ने पर ले परिजन उसे जिला चिकित्सालय में लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केशव को मृत घोषित करने के बाद भी परिजनों की तसल्ली नहीं हुई। परिजन उसे लेकर लेकर झांड फूंक वालों के यहां पहले रुड़की के भगवानपुर गए। उसके बाद बुढ़ाना, बुड़ीना खुर्द एवं रामराज गए। बुड़ीना खुर्द में दवा पिलाई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शुक्रवार रात 11.30 बजे शव को रामराज से लेकर गांव पहुंचे। शनिवार में शुकतीर्थ ले जाकर जल प्रवाह कर दिया गया।
कुछ देर पहले दूसरा भाई भी साथ ही सो रहा था
एक कमरे में डबल बेड पर दो भाई सो रहे थे। उसके पास पलंग पर मां और दादी सो रही थी। केशव को सांप के डसने की घटना से कुछ देर पहले उसका छोटा भाई डबल बेड से उठकर मां पूनम के पास जाकर सो गया। इसी कारण उसकी जान बच गई। संदीप के चार पुत्रों में केशव सबसे बड़ा था।
एक कमरे में डबल बेड पर दो भाई सो रहे थे। उसके पास पलंग पर मां और दादी सो रही थी। केशव को सांप के डसने की घटना से कुछ देर पहले उसका छोटा भाई डबल बेड से उठकर मां पूनम के पास जाकर सो गया। इसी कारण उसकी जान बच गई। संदीप के चार पुत्रों में केशव सबसे बड़ा था।
