फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar : A man was murdered and the police have started an investigation

Muzaffarnagar News : सिर काटकर हत्या, फिर काली नदी में फेंकी लाश, महिला ने किया ये बड़ा दावा

Sat, 14 Jan 2023 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Jan 2023 07:54 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सिर काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को काली नदी में फेंक दिया गया। वहीं एक महिला ने ये बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar : A man was murdered and the police have started an investigation
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल रोड स्थित काली नदी में एक अधेड़ का सिर कटा शव मिला है। शव नग्नावस्था में था। एक महिला ने दावा किया कि शव उसके पति का है। उसने दो लोगों पर सिर काटकर हत्या कर शव को काली नदी में फेंकने का शक जताया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह मिमलाना रोड निवासी महिला खातून ने अपने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी कि उसे किसी ने बताया कि उसके पति का सिर कटा शव चरथावल रोड पर मदरसे के पीछे काली नदी में पड़ा है। वह मौके पर पहुंची तो उसे शव वहां पड़ा मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नग्नावस्था में पड़े शव को कब्जे में ले लिया और सिर की काफी दूर तक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि शामली के कैराना का मूल निवासी मृतक जमशेद (40) अपने आठ बच्चों और पत्नी खातून के साथ पिछले काफी समय से शहर कोतवाली के मिमलाना मार्ग पर रह रहा था। उसकी ससुराल बागोवाली में है। उसकी ससुराल के लोग भी मिमलाना मार्ग पर ही रहते हैं। वह यहां पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, 25 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

उसकी पत्नी खातून ने आरोप लगाया कि जमशेद आठ जनवरी को मजदूरी पर गया था और इसके बाद से वह घर नहीं आया। उसे एक भट्टे का ठेकेदार और उसका साथी मजदूरी पर लेकर गए थे। शक जताया कि उसके पति की हत्या दोनों ने ही की और शव को काली नदी में फेंका है। दोनों लोगों व उसके पति को साथ जाते हुए परिवार की ही एक महिला ने देखा था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है। शव की अन्य तरीके से भी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एकतरफा प्यार में वारदात, आखिर दबोचा गया आईटीआई का छात्र, अब पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

इस आधार पर महिला कर रही दावा
बुढ़ाना मोड चौकी प्रभारी धर्मेंद्र श्योरण सिंह ने बताया कि दाहिने हाथ में धागा बंधा है और बाएं पैर के अंगूठे में पुरानी चोट लगी हैं। इसी के आधार पर महिला शव को अपने पति का होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed