फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एकतरफा प्यार में वारदात, आखिर दबोचा गया आईटीआई का छात्र, अब पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

Sat, 14 Jan 2023 05:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Jan 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested to accused Rajan in case of attack on girl student and true revealed in investigation
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

एकतरफा प्यार में 11वीं की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी छात्र दबोचा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी छात्र पूछताछ में ही वारदात का पूरा सच उगलेगा।



छात्रा के साथ 10वीं कक्षा में पढ़ता था आरोपी छात्र
बताया गया कि आरोपी छात्र कक्षा 10 में छात्रा के साथ पढ़ता था। अब वह हस्तिनापुर से आईटीआई कर रहा है। आरोपी छात्र राजन ने शुक्रवार को बस रुकवा कर छात्रा को गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।

Police have arrested to accused Rajan in case of attack on girl student and true revealed in investigation
छात्रा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी छात्र
आरोपी छात्र राजन पिछले एक महीने से छात्रा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। यही नहीं आरोपी छात्र ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि तुम मेरी न हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। उसने छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया था। 

वहीं छात्रा ने शादी से इनकार किया और नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी ने नंबर बदल-बदलकर फोन करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को सिरफिरे ने चालक से बस रुकवाई और इसमें सवार छात्रा का नाम पुकारने के बाद उस पर तमंचे से गोली चला दी। घायल छात्रा ने बताया कि बस यात्रियों से भरी थी। अचानक ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इससे पूरी बस में हड़कंप मच गया था।

Police have arrested to accused Rajan in case of attack on girl student and true revealed in investigation
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया था आरोपी
बताया गया कि छात्रा को गोली मारने के बाद आरोपी बस से कूदकर भाग गया था। इस घटना से बस यात्री सहम गए थे। छात्रा ने बताया कि राजन बहुत दिन से फोन पर मैसेज करके उसे परेशान करता था। वह लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने कई बार कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकती है। उसका नंबर भी ब्लॉक किया, लेकिन इसके बाद भी नए-नए नंबरों से फोन करता रहा।

कॉलेज से ही कर रहा था पीछा  
आरोपी राजन छात्रा का कॉलेज से पीछे कर रहा था। छात्रा जब अपनी सहेली के साथ बस में बैठी तो आरोपी चुपचाप पीछे से चढ़ गया। छात्रा को इस बात का अंदाजा नहीं था कि राजन गाड़ी में है और उसके साथ ऐसी घटना हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police have arrested to accused Rajan in case of attack on girl student and true revealed in investigation
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला

मकान पर ताला लगाकर भाग गए परिजन 
घटना के बाद राजन के परिवार वाले भी मकान पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर दबिश दे रही है।

छात्रा बोली... तमाशबीन बने रहे लोग, नहीं की मदद
मेडिकल में भर्ती छात्रा ने परिजनों को बताया कि बस में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने मदद नहीं की। इसी दौरान एक मैजिक गाड़ी में जा रहे व्यक्ति उसे अस्पताल तक लेकर गए। वहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Police have arrested to accused Rajan in case of attack on girl student and true revealed in investigation
घायल छात्रा की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कंधा नहीं करेगा काम, जबड़े के नीचे फंसी बुलेट 
छात्रा को गोली बाएं कंधे के नीचे लगी है। बुलेट जबड़े के नीचे फंसी हुई है। ऐसे में छात्रा के मुंह का ऑपरेशन करना पड़ेगा। छात्रा का उपचार कर रहे डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि छात्रा का कंधा ठीक से काम नहीं करेगा। गोली ने उसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed