{"_id":"6449277cfbc251039e080e83","slug":"muzaffarnagar-a-man-commits-suicide-by-shooting-himself-due-to-loss-of-eyesight-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आंखों की रोशनी कम होने पर खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आंखों की रोशनी कम होने पर खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 26 Apr 2023 07:01 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:01 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : आंखों की रोशनी कम होने पर खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पति की मौत से पत्नी और उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मोरना गांव में तनाव के चलते एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। पिछले कुछ दिनों से आंखों की रोशनी कम हो गई थी, जिस कारण मृतक तनाव में था।
विज्ञापन
भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव के मोहल्ला प्रेमनगर में सुबह सात बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पड़ोस के कुछ लोगों ने शिवकुमार के घर में जाकर देखा तो वह खून से लतपथ जमीन पर पड़ा था। मृतक का भाई कुसुमवीर मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचा बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पूजा ने तहरीर देकर बताया कि वह 14 वर्षीय बेटी तानिया व 10 वर्षीय बेटे लकी के साथ देहरादून गई हुई थी। बुधवार को सुबह उसके पति शिवकुमार उर्फ कल्लू घर पर अकेले थे, जिन्होंने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बीते कुछ दिनों से उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई थी, जिसकी वजह से वह तनाव में थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार