Muzaffarnagar: गली से फिसला मासूम, ट्रांसफार्मर पर गिरते ही लगा करंट, सात साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के जानसठ कस्बे में गली से फिसलकर ट्रांसफार्मर पर गिरने से सात साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ कस्बे के मोहल्ला सराय तुलसीराम में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गली से गुजरते समय पैर फिसलने के कारण सात वर्षीय मासूम ट्रांसफार्मर पर जा गिरा और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार शाहनवाज का सात वर्षीय पुत्र शाबयान गुरुवार दोपहर घर से बाहर निकला था। मोहल्ले की कच्ची गली से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह पास में रखे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। करंट लगने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।
यह भी पढ़ें: तलाक का जश्न: मेजर पति सदमे में, पत्नी बोली-सात साल प्रताड़ना झेली-दर्द सहा, अब खुद के लिए जीने का फैसला
मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। बस्ती के लोग बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से गुस्साए लोगों ने शव को घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि दो मोहल्लों में बिजली आपूर्ति के लिए मुस्लिम बस्ती के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
पिछले कुछ वर्षों में कच्चे रास्ते में मिट्टी भरने से गली की ऊंचाई बढ़ गई, जबकि ट्रांसफार्मर नीचे ही रह गया, जिससे वह गली से मात्र तीन से चार फीट नीचे रह गया है और खतरा बना हुआ है।
लोगों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, ट्रांसफार्मर को हटवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी राजकुमार भारती और क्षेत्राधिकारी रुपाली राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन, आशु मलिक, सभासद गुलफाम, मोहम्मद अहसान और धर्मेश सैनी भी मौके पर पहुंचे।