फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 500 crore fraud in the name of setting up a plant, complaint lodged on Chief Ministers portal

Muzaffarnagar: प्लांट लगाने के नाम पर 500 करोड़ की ठगी, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Thu, 27 Feb 2025 12:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 27 Feb 2025 12:59 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के नाम पर सहारनपुर की कंपनी के संचालकों पर 500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 500 crore fraud in the name of setting up a plant, complaint lodged on Chief Ministers portal
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के नाम पर सहारनपुर की कंपनी के संचालकों पर 500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। मुजफ्फरनगर के 23 और शामली के एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने जांच की। इसके बाद थाना सिविल लाइन में स्टेप फार्मिंग इंडिया कंपनी के एमडी हाजी इकराम समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


शहर की इंदिरा काॅलोनी निवासी राजकुमार समेत अन्य लोगों का कहना है कि सहारनपुर के संसारपुर क्षेत्र के माझीपुर स्थित स्टेप फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हाजी इकराम ने अपनी दो और कंपनियों स्टेप्स फार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड एवं एसएफ आर्गेनिक की ओर से एक साल पहले मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम कराया।

विज्ञापन

कंपनी के प्रमोटर्स रुड़की के गांव जुनेद अंसारी निवासी ढंढेरा व गंगोह के मोहल्ला टाकान निवासी खालिद अंसारी ने लोगों को बताया था कि कंपनी जैविक भारत मिशन के साथ बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करते हुए अपने साथ मिलकर व्यापार करने का मौका देती है। कंपनी जैविक भारत मिशन के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट, (केंचुआ खाद) बनाती है।

किसान की जमीन पर केंचुआ खाद बनाने का प्लांट लगाती है। किसी व्यक्ति के पास जमीन नहीं है या फिर उसका बजट कम है तो कंपनी अपनी जमीन पर ही उसका वर्मी कंपोस्ट तैयार करती है। किसानों को कंपनी खाद बनाने का प्रशिक्षण भी देती है। अलग-अलग शहरों में कंपनी आर्गेनिक प्रोडक्ट्स के स्टोर भी खोलेगी।

किसान, नौकरीपेशा या व्यापारी अथवा कोई बेरोजगार, यदि एक लाख रुपये कंपनी में जमा करता है तो कंपनी प्रति माह के हिसाब से भुगतान करेगी। लोगों ने विश्वास कर अपना व परिचितों का पैसा जमा करा दिया।

कंपनी ने प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। इस मामले में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। ठगी के बाद से ही आरोपी फरार हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 24 लोगों से ठगी हुई है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed