फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 22 year old girl found hanging, know what sister-in-law said that hurt her

Muzaffarnagar: फंदे पर लटकी मिली 22 साल की युवती, जानें भाभी ने ऐसा क्या कहा जो चुभ गई बात

Thu, 19 Sep 2024 10:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

22 साल की युवती ने बहुतेरे अरमान सजाए थे। मगर एक पल के गलत फैसले के कारण वह इस दुनिया से असमय चली गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 22 year old girl found hanging, know what sister-in-law said that hurt her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लिखित में प्रार्थनापत्र देकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। जांच में सामने आया कि भाभी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद ननद ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय युवती ने चुन्नी से कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को नीचे उतारा। जांच में सामने आया कि युवती की अपनी भाभी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद युवती कमरे के अंदर चली गई। परिजन अपने काम में व्यस्त थे। काफी देर बाद भी जब युवती बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा, जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। मृतक युवती के परिजनों ने इस संबंध में लिखित प्रार्थनापत्र दिया। जिसके उपरांत पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed