फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 22 kg of ganja brought from Jharkhand recovered, three smugglers arrested, links to Odisha

Muzaffarnagar: झारखंड से लाया 22 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से जुड़े तार

Fri, 09 May 2025 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 09 May 2025 11:38 AM IST
सार

झारखंड से तस्करी कर लाया गया 22 किलो गांजा बरामद करते हुए खालापार थाना पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 22 kg of ganja brought from Jharkhand recovered, three smugglers arrested, links to Odisha
गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड से तस्करी कर लाया गया 22 किलो गांजा बरामद करते हुए खालापार थाना पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए। दो गाड़ियां भी बरामद कीं। गांजा व दोनों गाड़ियों की कीमत लगभग 28 लाख है। इस गिरोह के तार झारखंड के साथ ही ओडिशा से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


नवागत एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन के यातायात पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि खालापार थाना पुलिस ने बुधवार देर रात शामली रोड पर पुल के नीचे से दो गाड़ियों सहित तीन आरोपियों को पकड़ कर 22 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी हरिओम अपार्टमेंट दोरली पल्लवपुरम मेरठ में रहने वाला मनोज है। वह मूल रूप से शामली जनपद के थाना बाबरी के गांव खेड़ा पट्टी निवासी है। वह गिरोह का सरगना है। पुलिस ने उसके साथ ही उसके दो अन्य साथियों शामली जनपद के थाना कांधला के गांव डांगरोल निवासी ललित व गांव बधेऊ कन्नू निवासी मनोज को भी पकड़ा है। तीनों आरोपी शामली जनपद निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश के लिए सेना संग मिलकर लड़ने को तैयार

आज तक पकड़ा नहीं गया सरगना 
वर्तमान में मेरठ में रहने वाला मनोज लग्जरी गाड़ी में ओडिशा व झारखंड से गांजा लाता है और विभिन्न शहरों में रहने वाले अपने साथियों की मद्द से गांजा बेचता है। गिरोह का सरगना काफी समय से यह धंधा कर रहा है। आज तक पकड़ा नहीं गया। अन्य दोनों आरोपियों के अपराधों के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरोह के एक ओडिशा निवासी सदस्य की भी जानकारी मिली है। अन्य सदस्यों का पता किया जा रहा है। पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया जा रहा है। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व सीओ सिटी राजू कुमार साव, खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

यह दी जानकारी 
मेरठ निवासी मनोज ने बताया कि वह सभी दोस्त हैं, उसके लिए ललित व मनोज गांजा बेचने का काम करते हैं। वह गांजा बेचने के लिए अपने दोस्त की कार मांग कर लाया था। कुछ गांजा ललित व मनोज को देना था। सभी स्थानों पर उनके ग्राहक हैं। बरामद गांजा वह अपने दोनों गिरफ्तार साथियों को देने आया था। गांजा बेचकर पैसा तीनों बांट लेते हैं।

बदलते थे नंबर प्लेट 
एसएसपी ने बताया कि यह शातिर गिरोह है। जिस शहर में भी गांजा बेचने जाते हैं, उसी शहर की नंबर प्लेट अपनी गाड़ी पर लगा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed