फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwaranand Says As Celibate Monks, We’re Ready to Join Forces with the Army

UP: जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- हम ब्रह्मचारी, देश के लिए सेना संग मिलकर लड़ने को तैयार

Fri, 09 May 2025 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 09 May 2025 10:46 AM IST
सार

जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हम ब्रह्मचारी देश की सेवा में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार हैं। पढ़ें उनका राष्ट्रभक्ति से भरा संदेश। 

विज्ञापन
Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwaranand Says As Celibate Monks, We’re Ready to Join Forces with the Army
जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम ब्रह्मचारी हैं, लेकिन देश की खातिर सेना के साथ मिलकर लड़ने को, हर मोर्चा संभालने को तैयार हैं। पढ़ाई के दौरान एनसीसी का प्रशिक्षण लिया हुआ है और सर्टिफिकेट भी है। हम किसी भी प्रकार के सैन्य शिविर में जाने को तैयार हैं। यह समय सभी द्वेषभाव भुलाकर एकजुटता दिखाते हुए देश के लिए खड़ा होने का है। यह बातें ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने वीडियो जारी करके कही हैं।

विज्ञापन

 
मेरठ प्रवास पर आए जगदगुरू शंकराचार्य मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी में कारोबारी सुदीप अग्रवाल के यहां रुके थे। शुक्रवार सुबह शंकराचार्य रवाना हो गए। उससे पहले उन्होंने 6 मिनट 15 सेकंड का वीडियो जारी किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में उन्होंने कहा पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत में आकर लोगों की हत्या की। अब भारत ने जवाब दिया तो पाकिस्तान ने ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया लेकिन हमारे सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके हमले को नाकाम कर दिया है। यह समय एक दूसरे से भेदभाव भूलकर एकजुटता दिखाते हुए देश के लिए खड़ा होने का समय है। 

आगामी दो माह के कार्यक्रम स्थगित किए
शंकराचार्य ने कहा स्थितियों को देखते हुए आगामी 2 माह के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। मैं देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, तीनों सेनाध्यक्षों से कहना चाहता हूं कि पूरा देश आपके साथ है।

जहां हमें भेजा जाए, वहां जाने को तैयार 
उन्होंने कहा कि वैसे तो हम ब्रह्मचारी है, लेकिन देश की खातिर सेना के साथ हर कार्य करने को तैयार हैं। पढ़ाई के दौरान हमने एनसीसी की ट्रेनिंग ली हुई है, उसका सर्टिफिकेट भी है, जिसके चलते सैन्य कार्य की जानकारी है। जहां हमें भेजा जाएगा, वहां जाने को तैयार हैं। देश को कमजोर करने या खतरे में डालने का प्रयास करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाए जिससे वह अपनी भूल का अनुभव कर सकें।



यह भी पढ़ें- Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed