फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 19 people in contact with Imrana are on STF radar

Muzaffarnagar : इमराना के संपर्क में रहे 19 लोग एसटीएफ के रडार पर, 20 घंटे पूछताछ; आरोपी महिला को भेजा जेल

Mon, 19 Feb 2024 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 04:53 AM IST
सार

आरोपी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। तीनों टीम पूछताछ कर दोपहर में वापस लौट गईं। पुलिस ने इमराना को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमे में विस्फोटक अधिनियम के तहत षड्यंत्र रचने की धारा बढ़ाई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 19 people in contact with Imrana are on STF radar
Time Bomb, आरोपी जावेद व इमराना दाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑर्डर देकर जावेद से टाइमर बोतल बम बनवाने की आरोपी इमराना से आईबी, एटीएस व एसटीएफ से बीस घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। आरोपी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। तीनों टीम पूछताछ कर दोपहर में वापस लौट गईं। पुलिस ने इमराना को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमे में विस्फोटक अधिनियम के तहत षड्यंत्र रचने की धारा बढ़ाई है। 

विज्ञापन


उधर, इमराना के संपर्क में रहे 19 लोग एसटीएफ के रडार पर हैं। एसटीएफ व शहर कोतवाली पुलिस टीम ने 16 फरवरी को जावेद को चार टाइमर बोतल बम के साथ पकड़ा था तो उसने प्रेमपुरी निवासी इमराना के आॅर्डर पर बम बनाना बताया था। एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने 17 फरवरी को इमराना को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम दिल्ली से पहुंची आईबी, एटीएस व एसटीएफ की टीम ने 20 घंटे तक एकांत में इमराना से पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में जावेद को गिरफ्तार करने से पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बताया गया कि जावेद व इमराना को जिला पुलिस रिमांड पर लाएगी और उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी। इमराना को रिमांड पर लाने के लिए सोमवार को कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी आईबी
जावेद से टाइमर बोतल बम (आईईडी) बरामद होने के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा में आ गया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने भी सक्रियता दिखाई थी और आईबी टीम को पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगाया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने वाली टीम के अलावा एक अन्य टीम ने जावेद व इमराना की घरेलू पृष्ठभूमि की जानकारी ली। उनके नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई है।


आईबी अपनी कार्रवाई के बारे में रोजाना अपने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजती रही। सूत्र बताते हैं कि आईबी से इस मामले में गृह मंत्रालय ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा था। रविवार दोपहर में इमराना से पूछताछ करने के बाद आईबी टीम लौट गई। आईबी टीम के बाद एटीएस व एसटीएफ टीम भी चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed